'तारे जमीन पर' के लिए इस एक्टर को लेना चाहते थे अमोल गुप्ते, जानें कैसे आमिर खान ने छीनी थी फिल्म!
आमिर खान की फिल्म 'तारे जमीन पर' हर मायने में सिनेप्रेमियों के लिए खास है। यह आमिर खान के निर्देशन में बनी पहली फिल्म थी। आमिर खान की इस फिल्म को देखने के बाद लोगों की आंखों में आज भी आंसू आ जाते हैं। लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म के लिए अमोल गुप्ते की पहली पसंद आमिर खान नहीं थे।

दरअसल, अमोल गुप्ते को इस फिल्म में राम शंकर निकुंभ के किरदार को निभाने के लिए पहले अक्षय खन्ना का फाइनल किया था। वो अक्षय खन्ना से बात करने की पूरी प्लानिंग कर चुके थे। हाल ही में मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में अक्षय खन्ना ने इस बात का खुलासा किया है। अक्षय खन्ना ने शेयर किया कि, अमोल गुप्ते उन्हें पहले से नहीं जानते थे इसलिए, वो आमिर खान के पास गए थे ताकि वो उनसे मुलाकात करवा सकें।
लेकिन, आमिर खान ने कहा कि, पहले वो फिल्म का नरेशन सुनेंगे तभी अक्षय खन्ना से फिल्म के लिए बात करेंगे। अमोल गुप्ते ने जब आमिर खान को फिल्म का नरेशन सुनाया तो वो खुद फिल्म करने के लिए तैयार हो गए और आमिर खान ने ये फिल्म की और फिल्म जबरदस्त हिट साबित हुई।
अक्षय खन्ना ने इस इंटरव्यू में शेयर किया कि वो और आमिर खान कई बार इस बारे में बात कर चुके हैं। अक्षय खन्ना ने कहा कि, वो सिर्फ एक ही जवाब देते हैं- 'कोई बात नहीं, कोई समस्या नहीं है।' अक्षय खन्ना ने साथ ही ये भी कहा कि आमिर खान ने जिस तरह से फिल्म में अपने किरदार को निभाया, शायद कोई और नहीं कर पाता।
आमिर खान ने कुछ समय पहले ही 'लाल सिंह चड्ढा' के प्रमोशन के दौरान कहा था कि, अपने निभाए किरदारों में उन्हें इसी फिल्म का राम शंकर निकुंभ का किरदार बेहद पसंद है। वहीं, अक्षय खन्ना की बात करें तो वो जल्द ही 'दृश्यम 2' में पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाते दिखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
