शाहरुख की दोस्ती चाहते हैं अक्षय
लगता आजकल बॉलिबुड में दोस्ती की हवा चली हुई है तभी तो जिसे देखो वह पुराने गिले शिकवे भूलकर दोस्त बन रहा है। पिछले दिनों करण जौहर की बर्थ-डे पार्टी में जहां शाहरुख खान ने ऐश्वर्या राय से माफी मांगी वहीं बच्चन और कपूर फैमिली के भी फासले मिटे।
अब सुना है कि अक्षय कुमार भी किंग खान से अपने रिश्ते सुधारना चाहते हैं। अक्षय ने इसकी शुरुआत भी कर दी। पिछले दिनों आईपीएल में कोलकाता नाईट राईडर्स के खराब प्रदर्शन से परेशान किंग खान को अक्की भैय्या ने न सिर्फ हौसला दिया बल्कि नाईट राईडर्स को एक अच्छी टीम बताते हुए उसकी तारीफ भी की।
गैरतलब है अपनी फिल्मों को मिल रही लगातार सफलता के बाद अक्षय कुमार ने खुद को बॉलिबुड का किंग बताना शुरु कर दिया था लेकिन लगता है कि "चांदनी चौक टू चाइना" और "8x10 तस्वीर" की असफलता ने उन्हें बुद्धी दे दी कि असली किंग कौन है।


Click it and Unblock the Notifications