अक्षय ने खुलवाई जींस, मामला दर्ज
सबकी आंखे खुली की खुली रह गई जब लक्में फैशन वीक के रैंप पर चलते हुए अक्षय कुमार अचानक दर्शक दीर्घा में जाकर अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना से अपनी जींस के बटन खुलवाने लगे।
मुंबई लैक्मे फैशन वीक में डिजाइनर तरुण तहलियानी के शो में जलवे बिखेरने उतरे अक्की ने पहले तो रैंप पर रोमांस किया। उसके बाद ये कारनामा किया।
इस मामले पर अक्षय कुमार का कहना है कि जींस में जिप नहीं होती और बटन होते हैं इसलिए इसे अनबटन करवाया जाता है तो इसमें हर्ज ही क्या है।
वही इस पर ट्विंकल खन्ना का कहना था, ''मैं क्या करती, फैशन शो का थीम ही कुछ ऐसा था। मुझे ऐसा करने के लिए बोला गया था और मैंने ऐसा कर दिया।''
अक्षय पर अश्लील हरकत का आरोप
वही अक्षय के इस हरकत पर उनके खिलाफ मुंबई के वकोला पुलिस स्टेशन में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार पर लैक्मे फैशन वीक के दौरान रैंप अश्लील हरकत करने के आरोप में मुंबई में शिकायत दर्ज हुई है।
शिकायतकर्ता सामाजसेवी अनिल नय्यर ने ट्विंकल खन्ना समेत ग्रांड हयात होटल और शो के ऑर्गनाइजर को आरोपी बनाया है।
पुलिस ने शिकायतकर्ता को आश्वासन दिया है कि सीडी देखने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications