..................... Akshay to shaking hand with Shah Rukh | अक्षय ने मिलाया बादशाह से हाथ - Hindi Filmibeat

अक्षय ने मिलाया बादशाह से हाथ

By Staff

Akshay Kumar
एक खिलाडियों का खिलाडी है तो दूसरा बादशाह है। फिल्म इंडस्ट्री में दोनो ही टाप की पोजिशन पर है। इससे उनके बीच प्रतिद्वंदिता भी काफी है।

शाहरुख खान की बादशाहत को अगर किसी ने चुनौती दी है तो वह अक्षय कुमार ही हैं। कुछ समय से दोनो के बीच संबध अच्छे नहीं हैं और दोनो अकसर एक दूसरे का आमना सामना करने से कतराते हैं।

लेकिन दोनो ही व्यावसायिक खोपडी के भी माने जाते हैं। शाहरुख और अक्षय ने इसे साबित भी कर दिखाया है। दोनो की प्रोडक्शन तले बनी फिल्मों ने अच्छी कमाई की है।

शाहरुख और अक्षय में भले ही कटुता हो लेकिन दोनो एक दूसरी की खूबी बेहतरीन तरीके से जानते हैं। यही वजह है कि वे एक दूसरे के करीब आ रहे हैं।

पिछले दिनो डिजाइनर शबीना खान के जन्मदिन की पार्टी में दोनो शामिल हुए और इस दौरान ने अपना मौन तोडते हुए बातचीत की।

बताया जाता है कि दोनो ने एक साथ किसी फिल्म में काम करने पर रजामंदी जाहिर की और कुछ फिल्मों का निर्माण साथ ही करने पर विचार भी किया। अब यदि ऐसा होता है तो इसमें कोई संदेह नहीं कि दोनो तहलका मचा देंगे।

सिनेमा की खबरें: हर रोज फ्री एसएमएस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X