अक्षय से प्रभावित हुए सलमान

सलमान ने कहा, "हाल के दिनों में अक्षय ने अपने अभिनय से मुझे बेहद प्रभावित किया है। मैं महसूस करता हूं कि एक अभिनेता के रूप में वही एक हैं जिन्होंने अपने अभिनय को निखारा है।"
सलमान अपनी फिल्म 'युवराज' के प्रचार के सिलसिले में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर, कैटरीना कैफ और जायद खान भी नजर आएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications