अक्षय ने देसी ब्वॉज़ से प्रियंका का आयटम डांस हटवा दिया

खैर जॉन और अक्षय इस फिल्म के बाद से कुछ ज्यादा ही करीब आ गये हैं। दोनों एक दूसरे की तरीफ करते ही नहीं थक रहे हैं। जहां जॉन अक्षय की बॉडी की तारीफ करते नहीं थकते वही अक्षय का कहना है कि जॉन के साथ दुबारा काम कर काफी अच्छा लग रहा है।
अक्षय ने इस फिल्म के प्रमोशन के लिए कुछ अलग ही फंडा अपनाया है। वो हैं खुद को देसी साबित करने का जी हां वो लोगों से कहते फिर रहे हैं कि मुझे अंग्रेजी में बात करने में आज भी काफी तकलीफ होती है। मैं देसी लोगों की तरह ही रहना पसंद करता हूं।
खैर इस फिल्म से जुड़ी एक और खबर आ रही है कि अक्षय की वाईफ यानी ट्विंकल खन्ना को इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ अक्षय का आयटम डांस रास नहीं आया जिसके कारण अक्षय ने उसे सॉग को ही पिल्म से हटवा दिया। खैर मान गये अक्षय आपको हम ये तो नहीं कह सकते कि आप सचमुच देसी ब्वॉय है या नहीं लेकिन आप पत्नी व्रता पती जरूर हैं।


Click it and Unblock the Notifications