अक्षय के साथ परांठा खाए !

उस दिन गोरेगांव के पीवी आर सीनेमा में 10 बजे पहुंच जाइए और दावत का आनन्द लीजिए। दरअसल अक्षय की फिल्म चांदनी चौक टू चाइना के निर्माता निर्देशक निखिल आडवानी, रमेश सिप्पी, मुकेश तलरेजा और वार्नर ब्रदरस ने मीडिया के लिए फिल्म के तीन गानो की विशेष स्की्रनिंग रखी है।
इस आयोजन में इंउस्ट्री के लोगो को भी बुलाया गया है अब वे तो जल्दी उठने वाले नही है इसलिए उनको आने के लिए नाश्ते का प्रलोभन लिया जा रहा है। परांठे आपको गाने की स्क्रीनिंग के पहले और बाद में भी दिए जाएंगे।
अब बात यह है कि केवल तीन गानो की ही स्क्रीनिग क्यों हो रही है तो निर्माता का कहना है इससे फिल्म के प्रति लोगो की रूचि पैदा होगी। फिल्म ''जोधा अकबर'' के निर्देशक आशुतोष गोवारीकर ने भी इसी तरह का आयोजन किया था।
इस फिल्म में अक्षय के साथ दीपिका पादूकोण दोहरी भूमिका में है। यह फिल्म 16 जनवरी को रीलिज हो्गी।


Click it and Unblock the Notifications