..................... Akshay Kumar Yashraj Film may come in 2019 - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार की एक और जबरदस्त बिग बजट फिल्म.. 2019 में तीसरा धमाका!

2019 में अक्षय कुमार की दो बिग बजट फिल्म फाइनल है- धर्मा प्रोडक्शन की केसरी.. और दिवाली में आएगी हाउसफुल 4। वहीं, अफवाहों की मानें तो खिलाड़ी कुमार तीसरी फिल्म की भी तैयारी कर रहे हैं। जी हां, यह फिल्म होगी यशराज बैनर की। अक्षय कुमार ने अपने आज तक के करियर में यशराज फिल्म्स के साथ मुश्किल से तीन या चार फिल्में की हैं। लेकिन अब ये जोड़ी फिर से साथ आने वाली है।

वरूण धवन की अक्टूबर.. एक हफ्ता पूरा.. बच गया सुपरस्टार का रिकॉर्ड!

खबर है कि आदित्य चोपड़ा अक्षय कुमार को एक बिग बजट फिल्म के लिए साइन करने वाले हैं। और इस फिल्म का निर्देशन चक दे इंडिया फेम शिमित अमीन करने वाले हैं। इस प्रोजेक्ट से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी बाहर नहीं आई है।

Akshay Kumar

दरअसल, इस फिल्म में पहले रणवीर सिंह को फाइनल किया जा रहा था। लेकिन अब अक्षय कुमार को अप्रोच किया गया है। यहां तक की फिल्म की स्क्रिप्ट में भी बदलाव किया जा रहा है। क्योंकि पहले उसे रणवीर सिंह के हिसाब से थोड़े यंग अंदाज में लिखा गया था। लेकिन अब स्क्रिप्ट में अक्षय को देखते हुए कुछ बदलाव किये जा रहे हैं।

बहरहाल, यहां जानें किन किन फिल्मों से जुड़े हैं अक्षय कुमार-

फिलहाल 2018-2019 तक अक्षय कुमार पूरी तरह से बुक हैं। बैक टू बैक उनकी अलग अलग तरह की फिल्में दर्शकों के सामने होंगी। कोई शक नहीं अक्षय बॉक्स ऑफिस पर भी राज़ करने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X