..................... Akshay Kumar will start shooting for his popular movie sequel - Hindi Filmibeat

DHAMAKA: फिर साथ होंगे अक्षय कुमार और ये स्टार.. धमाकेदार सीक्वल की तैयारी!

[गपशप] जी हां, फाइनली अक्षय कुमार और परेश रावल की जोड़ी एक बार फिर से साथ आने वाली है। नहीं.. नहीं.. हम हेरा फेरी 3 की बात नहीं कर रहे। बल्कि अक्षय कुमार की पॉपुलर फिल्म 'ओ माई गॉड' का सीक्वल हमारे सामने आने वाला है।

साल 2012 में आई फिल्म व्यंग्य से भरपूर थी। लोगों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था। यहां तक की आमिर खान की फिल्म 'पीके' भी कुछ कुछ इसी फिल्म से मिलती जुलती बनाई गई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार भगवान बने थे.. धर्म के नाम पर धंधा करने वालों पर और अंधविश्वास पर इस फिल्म ने काफी दमदार सवाल उठाया था।

FINAL: अकेले रिलीज होगी अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 3'

बहरहाल, अक्षय कुमार ने इस फिल्म की सीक्वल पर चुप्पी साधी हुई है। लेकिन सूत्रों की मानें तो फिल्म की शूटिंग अगले साल से शुरू हो जाएगी। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है।

वहीं, खबर यह भी आ रही है कि सीक्वल का निर्देशन उमेश शुक्ला नहीं करेंगे। फिल्म की कहानी पिछली फिल्म से काफी अलग होगी। लेकिन यहां भी व्यंग्य होगा। हम्मम.. हमें इस सीक्वल का इंतजार रहेगा।

यहां जानें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X