..................... Akshay Kumar will start new film Mission Lion shooting from August in UK then OMG 2 film - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार करेंगे बैक टू बैक फिल्मों की शूटिंग, मिशन लायन से लेकर OMG 2 तक- डिटेल्स!

पिछले साल दिसंबर में खबरें आई थीं कि अक्षय कुमार ने मिशन लायन फिल्म के लिए हामी भर दी है। इस फिल्म को मिशन मंगल वाले डायरेक्टर जगन शक्ति डायरेक्ट करने वाले हैं। अक्षय कुमार इस साल काफी व्यस्त हैं। वह अपनी साइन की हुई फिल्मों की शूटिंग पूरा करने पर ध्यान देंगे।

अब खबरें आ रहे हैं कि जगन शक्ति की अगली फिल्म मिशन लायन के लिए अक्षय कुमार इसी साल शूटिंग करेंगे। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो अक्षय कुमार अगस्त से मिशन लायन की शूटिंग शुरू करेंगे। सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अक्षय कुमार यूके में इस फिल्म की शूटिंग करेंगे।

Akshay Kumar

सूत्रों का कहना है, अक्षय कुमार और जगन शक्ति ने पहले भी मिशन मंगल में साथ में काम किया है जिसे दर्शकों ने भी खूब प्यार दिया। अब मिशन लायन के लिए फिर दोनों साथ में आ रहे हैं।

निर्देशक जगन शक्ति चाहते थे कि एक्टर जुलाई से काम शुरू करें, लेकिन अब अगस्त में मिशन लायन की शूटिंग शुरू करने के लिए एक्टर ने समय दिया है। हालांकि अभी इस तरह की डिटेल के बारे में कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X