..................... Akshay Kumar will play a role of rapper for Housefull 4? - Hindi Filmibeat

'हाउसफुल 4' में ऐसा होगा अक्षय कुमार का किरदार- रणवीर सिंह को देंगे टक्कर!

By Staff

हाउसफुल फ्रैंचाइजी की चौथी फिल्म दिवाली पर धमाका करने वाली है। फिल्म की शूटिंग जोर शोर से चल रही है। फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सैनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े मुख्य किरदारों में हैं। हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में अक्षय कुमार एक रैपर का किरदार निभा रहे हैं। जी हां, 'गली बॉय' रणवीर सिंह के बाद अब अक्षय भी रैप करते दिखेंगे। खास बात है कि इस फिल्म में सभी किरदार डबल रोल में नजर आएंगे।

सभी कलाकार दो अलग अलग रुप में नजर आएंगे। एक कहानी वर्तमान में चलेगी और एक कहानी दर्शकों को 500 साल पहले ले जाएगी। पुराने युग में जहां अक्षय राजा के किरदार में होंगे.. रितेश देशमुख और बॉबी देओल उनके शाही दरबारी होंगे। कृति सेनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े राजकुमारियों के रोल में होंगी।

Akshay Kumar

खैर, अक्षय कुमार की आवाज में एक रैप फैंस को काफी उत्साहित करने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के निर्देशक फरहाद सामजी ने अक्षय को रैप करने के लिए मनाया। इसके लिए अक्षय काफी प्रैक्टिस भी कर रहे हैं। फिल्म 26 अक्टूबर 2019 को रिलीज होने वाली है।

बहरहाल, यहां जानते हैं अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X