Ouch...अक्षय कुमार नहीं करेंगे टॉयलेट एक प्रेम कथा का प्रमोशन..जानिए क्यों
अक्षय कुमार भूमि पेडनेकर के साथ टॉयलेट एक प्रेम कथा की शूटिंग नहीं करेंगे।
अक्षय कुमार की अगली फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा रिलीज से पहले ही सुपरहिट मानी जा रही है। फिल्म एक ऐसे मुद्दे पर बनी है जो लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर फिल्म के प्रमोशन में जोर शोर से लगे हुए हैं। सिर्फ अक्षय कुमार नहीं बल्कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई हैं।
[2018 में ऐसा होगा अक्षय कुमार का DHAMAKA.. जबरदस्त तैयारी शुरु!]
लेकिन हो सकता है आपको जानकर हैरानी हो कि भूमि पेडनेकर के साथ अक्षय कुमार टॉयलेट एक प्रेम कथा का प्रमोशन नहीं कर पाएंगे। इसका कारण है उनकी अगली फिल्म। दरअसल अक्षय कुमार जल्द ही अपनी फिल्म गोल्ड की शूटिंग के सिलसिले में लंदन रवाना होने वाले हैं।

लंदन में अक्षय कुमार लगभग एक महीने फिल्म की शूटिंग की वजह से रहेंगे इसलिए ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि अक्षय कुमार अपनी फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा का प्रमोशन नहीं कर पाएंगे।अक्षय कुमार की अगली फिल्म 'गोल्ड' में अक्षय कुमार हॉकी कोच बलबीर सिंह की भूमिका में नजर आएंगे।
बता दें, तीन बार ओलंपिक मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के कोच थे बलबीर सिंह। फिल्म 15 अगस्त 2018 में रिलीज होने वाली है।फिल्म का ज्यादातर हिस्सा ब्रैडफोर्ड, लंदन में फिल्माया जाएगा। अक्षय कुमार के साथ गोल्ड में अमित साध और कुणाल कपूर दिखेंगे। एक्टर्स को पूर्व भारतीय कप्तान संदीप सिंह ट्रेनिंग रहे हैं। लंदन में फिल्म की शूटिंग 2 महीने तक चलेगी।


Click it and Unblock the Notifications