अक्षय कुमार का बड़ा ऐलान, सुपरहिट सीक्वल में दिखेंगे ये सुपरस्टार, 6 साल बाद एक और Dhamaka
बॉलीवुड में जब बात एक्शन फिल्मों की आती है जो सलमान खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार का नाम आता है। वहीं इसी बीच इन सुपरस्टार्स के बीच एक और एक्टर ने एक्शन हीरो के तौर पर अपनी पहचान बना ली है। ये एक्टर हैं रणवीर सिंह.. बेहतरीन फिल्में और शानदार टैलेंट के साथ रणवीर आज बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। ये बाद खुद बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार भी मानते हैं। यही कारण है कि उन्होंने अपनी सुपरहिट एक्शन फिल्म के सीक्वल के लिए सबमें से सिर्फ रणवीर सिंह का ही नाम लिया है।
[अक्षय कुमार से लेकर अजय देवगन तक, बुरी तरह Flop हुए ये सुपरस्टार, चौंक जाएंगे आप]
ये सीक्वल और कोई नहीं बल्कि 2012 में आई उनकी फिल्म राउडी राठौर का सीक्वल है। जी हां! अक्षय कुमार चाहते हैं कि बॉलीवुड में अगर इसकी सीक्वल में कोई काम करे तो सिर्फ रणवीर सिंह ही हों। इसका खुलासा उन्होंने हाल ही में करण जौहर के शो कॉफी विद करण पर किया.. इस शो में अक्षय खुद रणवीर सिंह के साथ पहुंचे थे। बता दें कि राउडी राठौर के जरिए अक्षय कुमार ने 7 साल के लंबे टाइम के बाद एक्शन में वापसी की थी और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार साबित हुई थी।

हाल ही में राउड़ी राठौर के सीक्वल को लेकर खबरें आ रही थीं। ऐसे में अगर अक्षय कुमार की ये बात सच निकलती है तो रणवीर के फैंस के लिए ये किसी खुशखबरी से कम नहीं है। बता दें कि राउड़ी राठौर तेलुगु फिल्म 'विक्रममारकुडु' की रीमेक है। वहीं इन दिनों रणवीर सिंह सुपरहिट तेलुगु फिल्म टेंपर के हिंदी रीमेक की शूटिंग में व्यस्त हैं। ऐसे में अगर ये कहें कि बॉलीवुड में साउथ इंडियन फिल्मों के रीमेक का ट्रेंड चल निकला है तो गलत नहीं होगा। ते चलिए इसी बात पर आगे जानें अब तक रिलीज हो चुकीं ऐसी बॉलीवुड फिल्में जो साउथ फिल्मों की हिंदी रीमेक थीं।


Click it and Unblock the Notifications