सुपर बिग बजट फिल्म.. और अक्षय कुमार बनेंगे दुनिया के सबसे बड़े विलेन.. दमदार!
रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 2.0 काफी समय से पोस्टपोंड होती आई है। खबर है कि फिल्म अब 2019 में रिलीज होगी। कहा जा रहा है कि फिल्म के वीएफएक्स पर काफी काम बचा है, जिस वजह से फिल्म रिलीज में देरी हो रही है। वहीं, सूत्रों की मानें तो फिल्म की देरी का एक कारण अक्षय कुमार भी हैं। अक्षय फिल्म में अपना किरदार काफी दमदार चाहते हैं।
'रेस 3' Trailer से पहले.. सलमान खान- जैकलीन का तगड़ा धमाका..
दरअसल, इस बिग बजट फिल्म से अक्षय साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले हैं। साथ ही लंबे समय के बाद वह निगेटिव किरदार निभाने वाले हैं। लिहाजा, सुपरस्टार ने मेकर्स के सामने बात रखी है कि उनका किरदार फिल्म में रजनीकांत के किरदार जितना ही पॉवरफुल हो। इतना ही नहीं, वह चाहते हैं उनका किरदार ऐवेंजर्स के मुख्य विलेन Thanos की तरह ही दमदार बुना जाए।

हम्मम.. फिलहाल दुनियाभर में ऐवेंजर्स के विलेन की ही चर्चा है। इसीलिए अक्षय चाहते हैं कि उनका किरदार भी दुनिया के सबसे बड़े विलेन जैसे बनाया जाए। अब फिल्म के वीएफएक्स से लेकर अक्षय कुमार के रोल तक.. सभी काम खत्म ना हो जाए, मेकर्स फिलहाल फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा नहीं करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications