OUCH.. ना रवीना, ना ट्विंकल.. इनसे शादी करना चाहते थे अक्षय कुमार!
अक्षय कुमार ने हाल ही में माना कि उन्होंने ट्विंकल से काफी पहले भी एक लड़की को आई लव यू कहा था। जी हां, उनके दिल में पहले से ही एक लड़की थी। लेकिन.. लेकिन.. एक मिनट, ज्यादा ना सोचें.. क्योंकि यह अक्षय कुमार के बचपन की बात है।
हाल ही में एक ट्रेलर लांच के दौरान अक्षय कुमार ने माना कि छठी क्लास में उन्हें अपनी टीचर पर बेहद क्रश था और वह उनके शादी करना चाहते थे। वह एक मराठी टीचर थीं। अक्षय ने बताया कि एक बार वे यही बात अपने दोस्त को बता रहे थे, जब टीचर ने उन्हें पकड़ लिया और दोस्त से पूछा कि मैं उसे क्या बोल रहा था..
अक्षय कुमार हैं PROFIT किंग.. कम बजट.. बैक टू बैक सुपरहिट फिल्में
और आपको बता दूं मेरे दोस्त ने उन्हें सब बता दिया। फिर मुझे सजा मिली थी.... हम्मम.. कोई शक नहीं कि अक्षय से इस कहानी से कई लोग अपनी कहानी जोड़ सकते हैं।
खैर, यहां जानें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-
टॉयलेट - एक प्रेम कथा
नीरज पांडे और अक्षय कुमार की फिल्म, टॉयलेट - एक प्रेम कथा। फिल्म एक व्यंग्य होगा और ये कॉमेडी ड्रामा नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होगा।

क्रैक
नीरज पांडे के निर्देशन में बन रही फिल्म 'क्रैक' साल 2017 के अगस्त में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार मेनलीड एक्टर होंगे।
जॉली एलएलबी 2
अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 2 फरवरी 2017 में रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है।
2.0
अक्षय कुमार ने रजनीकांत स्टारर रोबोट 2 के लिए नमस्ते इंग्लैंड को पोस्टपोंड कर दिया है। रजनीकांत की इस फिल्म के विलेन अक्षय कुमार हैं और इस फिल्म के लिए अब उनके फैन्स को हीरो अक्षय कुमार की नमस्ते इंग्लैंड के लिए इंतज़ार करना पड़ेगा।
नमस्ते इंग्लैंड
विपुल अमृतलाल शाह के निर्देशन में बन रही फिल्म नमस्ते इंग्लैंड भी तैयारी भी अगले साल से शुरु कर दी जाएगी। थेरी की हिंदी रीमेक विजय स्टारर फिल्म थेरी की हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार फाइनल हो चुके हैं। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।
हाउसफुल 4
साजिद खान, अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर धमाका करने को तैयार है.. हाउसफुल 4 के साथ। फिल्म की शूटिंग साल 2017 के अंत तक शुरू हो सकती है।
थेरी की हिंदी रीमेक
विजय स्टारर फिल्म थेरी की हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार फाइनल हो चुके हैं। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।


Click it and Unblock the Notifications





