जॉली 1 Vs जॉली 2: अक्षय कुमार Vs अरशद वारसी होंगे जॉली एलएलबी 3 की स्टारकास्ट, शानदार थ्रीक्वल की डीटेल्स
हाल ही में रिपोर्ट्स थीं कि अक्षय कुमार, अपने मशहूर किरदार जगदीश्वर मिश्र के साथ परदे पर वापस लौटने वाले हैं। वही काले कोट वाले जॉली एलएलबी जिन्होंने जॉली एलएलबी सीरीज़ के दूसरे भाग जॉली एलएलबी 2 में अपनी कॉमिक टाईमिंग और ड्रामा सीन के साथ सबका दिल जीत लिया था।
अब रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म जॉली एलएलबी 3 में अक्षय कुमार के साथ ओरिजिनल जॉली एलएलबी, यानि कि पहले जॉली एलएलबी अरशद वारसी भी वापसी कर रहे हैं। जॉली एलएलबी थ्रीक्वल यानि कि जॉली एलएलबी 3 के लिए अरशद वारसी और अक्षय कुमार केस लड़ते नज़र आएंगे।

इस बार भी पिछली दो फिल्मों के जज सौरभ शुक्ला ही केस की सुनवाई करेंगे। जॉली एलएलबी 3 के लिए जॉली 1 Vs जॉली 2 का आईडिया, सुभाष कपूर के ज़ेहन में 2017 से ही था। अब उन्हें केस लड़ने के लिए परफेक्ट मुद्दा भी मिल चुका है। फिल्म 2023 की शुरूआत में फ्लोर पर जाएगी और 2023 में ही पूरी भी हो जाएगी।

मनमुटाव की थी खबरें
खबरें थीं कि जॉली एलएलबी 2 के बाद अक्षय कुमार और अरशद वारसी के बीच मनमुटाव हो गया था। अरशद वारसी ने एक इंटरव्यू में भी कहा था कि फॉक्स स्टार स्टूडियो को फिल्म के लिए एक बड़ा स्टार चाहिए था और इसलिए उन्हें जॉली एलएलबी 2 नहीं ऑफर की गई थी। लेकिन अक्षय कुमार के साथ अरशद वारसी का मनमुटाव कभी नहीं रहा। हालांकि, बच्चन पांडे के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार ने जब मेरी जॉली एलएलबी कह कर फिल्म के बारे में बात शुरू की तो अरशद वारसी ने उन्हें टोका और कहा हमारी जॉली एलएलबी।

फ्लॉप फिल्मों का बोझ नहीं संभाल पाए अक्षय
अक्षय कुमार इस साल तीन बड़ी फ्लॉप दे चुके हैं। शुरूआत हुई थी बच्चन पांडे के साथ। इसके बाद ये सिलसिला जारी रहा सम्राट पृथ्वीराज के साथ। लेकिन किसी को भी ये उम्मीद नहीं थी कि आनंद एल राय की रक्षा बंधन के साथ भी अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर जाएंगे। अक्षय कुमार ने अपने पृथ्वीराज डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी से कहा था कि अगर उनकी सीरियस फिल्में नहीं चली तो वो वापस राउडी राठौर, वेलकम जैसी फिल्मों की ओर लौट जाएंगे क्योंकि दर्शकों को अक्षय को ऐसे किरदारों में देखना पसंद है।

कॉमेडी फिल्मों का किया रूख
अब जॉली एलएलबी 3 पर काम शुरू हो चुका है और ये साफ है कि अक्षय कुमार कॉमेडी फिल्मों की ओर रूख कर चुके हैं। दिलचस्प है कि एक समय था जब कॉमेडी फिल्मों ने ही अक्षय कुमार के करियर की दिशा बदली थी। इसका श्रेय जाता है प्रियदर्शन की फिल्म हेरा फेरी को जिसके बाद अक्षय कुमार की कॉमिक टाईमिंग का बॉक्स ऑफिस ने खूब फायदा उठाया और अक्षय ने वेलकम, दे दना दन, हे बेबी, भूल भुलैया जैसी शानदार फिल्में दीं।

और भी कॉमेडी फिल्में कतार में
इस समय जॉली एलएलबी 3 के अलावा, अक्षय कुमार की और भी कॉमेडी फिल्में कतार में। जहां हेरा फेरी 3 के साथ अक्षय कुमार का नाम जोड़ दिया गया है वहीं अक्षय कुमार, हैप्पी भाग जाएगी डायरेक्टर मुदस्सर अज़ीज़ के साथ भी एक कॉमेडी फिल्म कर रहे हैं जिसका नाम है खेल खेल में। इसके अलावा, धर्मा प्रोडक्शन्स की दोस्ताना 2 से कार्तिक आर्यन के बाहर जाने के बाद स्क्रिप्ट पर वापस अक्षय कुमार के हिसाब से काम किया जा रहा है। अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म सेल्फी भी कॉमेडी ड्रामा है।

दो हीरो वाली फिल्म पर बात
हाल ही में अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू में कहा था कि बॉलीवुड की सबसे बड़ी कमी यही है कि हमारे हीरो दो हीरो वाली फिल्में करने से कतराते हैं। यही बात साउथ की फिल्मों में अच्छी है। इसलिए हम साउथ की फिल्मों से टक्कर नहीं ले पा रहे हैं। वहीं अल्लू अर्जुन - फहाद फासिल जैसे स्टार साथ में पुष्पा कर रहे है तो राम चरण तेजा और जूनियर एनटीआर जैसे स्टार RRR। प्रभास और राणा जैसे स्टार बाहुबली बना रहे हैं। अक्षय ने बताया कि अपनी फिल्म सेल्फी के लिए वो कितने स्टार्स के पास गए लेकिन कोई दो हीरो वाली फिल्म नहीं करना चाहता था। बाद में इमरान हाशमी इसे करने के लिए राज़ी हुए।

जॉली से दिखाएंगे कमाल
अक्षय कुमार जॉली एललएबी 3 के साथ 2023 में दर्शकों के सामने होंगे। 2023 में ही ओह माय गॉड 2 के साथ वो खुद भगवान शिव के अवतार में दिखाई देंगे। इसी साल वो बड़े मियां छोटे मियां के साथ बॉक्स ऑफिस पर क्रिसमस पर कूच करेंगे। फिल्म में उनके साथ टाईगर श्रॉफ होंगे और इसे डायरेक्ट कर रहे हैं अली अब्बास ज़फर। इस फिल्म के साथ वो शाहरूख खान की डंकी से क्लैश करेंगे। अक्षय कुमार सुरराई पोट्रू रीमेक की शूटिंग शुरू कर चुके हैं और फिल्म के देशभक्ति फ्लेवर के साथ वो 2023 में ही वापसी करेंगे।
दिलचस्प है कि जॉली एलएलबी 1 में जहां अरशद वारसी, बमन ईरानी के खिलाफ केस लड़ते नज़र आए थे वहीं जॉली एलएलबी 2 में अक्षय कुमार के खिलाफ अन्नू मलिक केस लड़ते नज़र आए थे। अब तीसरे भाग में अक्षय कुमार और अरशद वारसी एक दूसरे के सामने होंगे।


Click it and Unblock the Notifications