Ssshh..अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना की सीक्रेट बर्थडे प्लानिंग..किसी को नहीं पता
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना डिंपल कपाड़िया के जन्मदिन पर स्पेशल प्लान कर रहे हैं। जानिए क्या है प्लानिंग।
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना इन दिनों एक सीक्रेट प्लानिंग में लगे हुए हैं। जी हां और ये प्लानिंग है डिंपल कपाड़िया के जन्मदिन पार्टी की । दरअसल जल्द ही डिंपल कपाड़िया 60 साल की होने वाली हैं और इस खुशी में अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना स्पेशल पार्टी देना चाहते हैं।
[POSTER: सलमान खान की ट्यूबलाइट.. ये First LOOK जबरदस्त है.. शानदार!]
अक्षय कुमार ने भी इस साल अपना 50वां जन्मदिन मनाया लेकिन उन्होंने इसे बेहद सादगी के साथ मनाया था। अब डिंपल कपाड़िया के जन्मदिन पर दोनों धमाल करने की तैयारी में हैं। दोनों ही चाहते हैं कि इसे जोर शोर से मनाया जाए और अब इसकी तैयारियों में लगे हुए हैं।

अक्षय कुमार भी डिंपल कपाड़िया के काफी क्लोज हैं। उन्होंने खुद भी बताया है कि उनका रिश्ता सास-दामाद से ज्यादा दोस्तों जैसा है। ट्विंकल खन्ना खुद भी सबसे ज्यादा क्लोज डिंपल कपाड़िया के ही हैं।डिंपल कपाड़िया के रिश्ते राजेश खन्ना से बहुत अच्छे नहीं थे लेकिन फिर भी उन्होंने बच्चों पर इसका असर नहीं होने दिया।
वैसे अब ये तो जून में पता चलेगा कि आखिर दोनों की इतने समय पहले से चल रही प्लानिंग है क्या।


Click it and Unblock the Notifications
