प्रेगनेंट हैं ट्विंकल खन्ना
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार को खुश रहने की एक और वजह मिल गई है और यह खुशखबरी उन्हें उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ही देने वाली हैं। जी हां खबर आ रही हैं कि अक्षय की वाइफ ट्विंकल प्रेगनेंट हैं।
दरअसल देसी ब्वॉय अक्षय और उनकी पत्नी को एक साथ एक इवेंट में देखा गया। तब सबकी नजरें आश्चर्य में पड़ गई की घर और खुद का काफी ख्याल रखने वाली ट्विंकल के फिजिक में थोड़ा सा बदलाव नजर आ रहा था। उनका पेट कुछ उभरा सा लग रहा था
आपको बता दें कि इस कपल का एक 9 साल का बेटा है, हो सकता है कि अब वो अपनी फेमेली में एक और नया मेंबर चाह रहे हो। वैसे भी यह कपल बॉलीवुड का सबसे हॉट कपल माना जाता है। कुछ समय पहले तक इस जोड़ी के अलगाव की भी खबरें मीडिया में आ रही थी।
इस खबर से गुस्साए अक्षय ने मीडिया के सामने कहा कि आप मेरे बारे में जो चाहे बोले लेकिन मेरी फेमेली के बारे में कुछ ना कहें इससे मेरे परिवार को काफी तकलीफ होती है।


Click it and Unblock the Notifications











