अक्षय और ट्विंकल में अलगाव!
2001 में शादी के बंधन में बंधे अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड के हॉट और हैपनिंग कपल के तौर पर जाने जाते हैं। अक्षय कुछ कंपनी के ऐड में अपनी पत्नी ट्विंकल के साथ नजर आ चुके हैं।
इतना ही नहीं अक्षय हर इवेंट पर अपनी पत्नी के साथ ही नजर आते थे मगर लगता है कि इनके बीच आजकल कुछ ठीक नहीं चल रहा। पहले हर जगह बॉलीवुड के खिलाड़ी के साथ नजर वाली ट्विंकल आजकल अकेले ही दिखाई दे रही हैं। लगता है कि इनकी शादी शुदा जिंदगी में कुछ गड़बड़ चल रही है।
खबर आ रही है कि ट्विंकल को अक्षय द्वारा होस्ट किए गए शो खतरों के खिलाड़ी से परेशानी हो रही है। जैसा की आप सब जानते ही हैं कि इस शो में देश विदेश की हसीनाएं भी शामिल हैं। इन्हें अक्षय के साथ देख ट्विंकल का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। इसी की वजह से ये दोनों आजकल साथ दिखाई नहीं दे रहे हैं।
अक्षय भी कुछ इवेंट्स में ट्विंकल के साथ नहीं दिखाई दे रहे। ऐसे में यह कयास लगाई जा रही है कि इनके बीच कुछ तो गड़बड़ चल रही है। अब ऐसे में हम तो बस यही कहेंगे कि आप दोनों के बीच जो भी तनाव हो वो जल्द ही खत्म हो जाये और दोनों एकबार फिर साथ साथ नजर आएं।


Click it and Unblock the Notifications