इस धमाकेदार सीक्वल में दिख सकते हैं अक्षय कुमार- अजय देवगन को करेंगे रिप्लेस!
कमल हसन की फिल्म इंडियन 2 काफी समय से चर्चा में है। विश्वरुपम 2 के बाद कमल हसन इंडियन 2 की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशक होंगे शंकर.. जिन्होंने 2.0 में रजनीकांत और अक्षय कुमार को कास्ट किया है। अफवाह है कि शंकर अक्षय कुमार के काम से बेहद खुश हैं और इंडियन 2 में भी उन्हें अहम रोल दे रहे हैं। बता दें, इंडियन 2 में कमल हसन के साथ पहले अजय देवगन दिखने वाले थे। लेकिन अब वह किरदार अक्षय कर सकते हैं।
150 करोड़ के करीब पहुंची ठग्स ऑफ हिंदुस्तान- दूसरे वीकेंड का जानें कलेक्शन
यह फिल्म कमल हसन की सुपरहिट फिल्मों में शामिल है। हाल ही में कमल हसन ने इस खबर को कंफर्म भी किया है। फिल्म के हिंदी रीमेक का नाम होगा हिंदुस्तानी 2। यह काफी बड़े स्तर पर बनने वाली है। हालांकि फिल्म के कास्ट को लेकर फिलहाल आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

साल 1996 में कमल हसन की यह फिल्म आई थी। फिल्म में मनीषा कोईराला और उर्मिला मातोंडकर भी मुख्य किरदारों में थीं। फिल्म की हिंदी डब 'हिंदुस्तानी' नाम से रिलीज की गई थी। फिल्म को तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों और कई अवार्ड्स से नवाजा गया था। लिहाजा, निर्देशक शंकर अब फिल्म के सीक्वल पर काम कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार पुलिस के किरदार में दिख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications