2.0 के बाद, इस बड़ी फिल्म में विलेन बनेंगे अक्षय कुमार- अजय देवगन ने किया रिजेक्ट!
रजनीकांत की फिल्म 2.0 में निगेटिव किरदार निभाने के बाद अब अक्षय कुमार दक्षिण की एक और बड़ी फिल्म में विलेन बने नजर आ सकते हैं। ये फिल्म होगी कमल हसन की इंडियन 2, जिसका निर्देशन शंकर कर रहे हैं। बता दें, 2.0 भी शंकर की ही फिल्म थी। बहरहाल, खास बात है कि इंडियन 2 के लिए अजय देवगन का नाम सामने आ रहा था, लेकिन अब अक्षय कुमार को फाइनल किया जा रहा है।
रिपोर्ट्स है कि शंकर 2.0 में अक्षय कुमार के काम से बेहद खुश हैं और इंडियन 2 में भी उन्हें अहम रोल दे रहे हैं। पहले उन्होंने इस रोल के लिए अजय देवगन को अप्रोच किया था, लेकिन डेट्स की दिक्कत की वजह से अजय देवगन को ये फिल्म छोड़नी पड़ी। फिल्म में अक्षय कुमार पुलिस के किरदार में दिख सकते हैं।

फिल्म के हिंदी रीमेक का नाम होगा हिंदुस्तानी 2। यह फिल्म कमल हसन की सुपरहिट फिल्मों में शामिल है। साल 1996 में कमल हसन की यह फिल्म आई थी। फिल्म में मनीषा कोईराला और उर्मिला मातोंडकर भी मुख्य किरदारों में थीं। फिल्म की हिंदी डब 'हिंदुस्तानी' नाम से रिलीज की गई थी। फिल्म को तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों और कई अवार्ड्स से नवाजा गया था। लिहाजा, निर्देशक शंकर अब फिल्म के सीक्वल पर काम कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications