सलमान खान ने छोड़ा साथ, तो क्या- अब अक्षय कुमार होंगे अगली फिल्म फाइनल!
कुछ ही दिनों पहले रिपोर्ट आई थी कि अब्बास मस्तान अगली फिल्म के साथ वापस आ रहे हैं। यह कोरियन थ्रिलर ड्रामा टनल की हिंदी रीमेक होगी। हालांकि फिल्म से जुड़ी ज्यादा जानकारी बाहर नहीं आई है, लेकिन सूत्रों की मानें तो इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार को अप्रोच किया जा रहा है। बता दें, अब्बास मस्तान ने अक्षय कुमार के साथ अजनबी और ऐतराज़ जैसी हिट फिल्में दी हैं।
हाउसफुल 4 की जबरदस्त तस्वीरें- अक्षय कुमार, बॉबी देओल का धमाल
'टनल' एक ऐसे शख्स की कहानी है जो एक दिन अपनी बेटी के लिए बर्थडे केक लेते हुए घर लौटता होता है। वह एक सुरंग से गुजर रहा होता है जब अचानक ही सुरंग के दोनों ओर पर मलबा गिर जाता है और रास्ता ब्लॉक हो जाता है।फिल्म सुरंग के अंदर फंसे हीरो के सरवाइवल की कहानी है।

कोई शक नहीं कि यदि अक्षय कुमार इस फिल्म में फाइनल होते हैं, यह एक जबरदस्त बनकर सामने आएगी। हालांकि फिलहाल अक्षय कुमार के पास फिल्मों की लंबी लाइन लगी है। एक तरह से अक्षय साल 2020 तक पूरी तरह से बुक हैं।
यहां जानें फिलहाल किन किन फिल्मों से जुड़े हैं अक्षय कुमार-


Click it and Unblock the Notifications