अक्षय ने बुलाए सभी फिल्‍मी कलाकार
इस साल दीपावली में सबसे चर्चित पार्टी अक्षय कुमार की रही है। अक्षय कुमार की सभी फिल्में लगातार हिट रही है और लक्ष्मी की मेहरबानी उन पर बरस रही है।
यही वजह है कि कंजूसी के लिये विख्यात अक्षय ने इस बार दीपावाली में शानदार पार्टी दी जिसमें बालीवुड के कई सितारो का जमघट रहा और पार्टी यादगार रही।
मजे की बात यह थी कि पार्टी में अक्षय की पूर्व प्रेमिका रह चुकी पूजा बत्रा भी शामिल हुई थी। गनीमत यह थी कि इसमें शिल्पा शेट्टी और रवीना टंडन शामिल नहीं हुई वर्ना अक्षय की पत्नी टिंवकल कुछ भी तांडव पार्टी में मचा सकती थी।
पार्टी में शामिल होने वालों में अभिषेक कपूर, रणबीर कपूर, करीना कपूर और सैफ अली खान, प्रीति जिंटा और नेस वाडिया, दीपिका पादुकोड, ऐश्वर्या राय बच्चन, अरबाज खान और मलैका अरोडा खान, अमृता अरोडा और शकील लदाक, साजिद और वर्धा नादियाडवाला, अनु और सनी देवन।
कोंकणा और रणवीर शेणाय, सिकंदर और किरन खेर, सृष्टि और समीर आर्य, करन जौहर और नीलम कोठारी जैसी हस्तियों ने हिस्सा लिया।


Click it and Unblock the Notifications