Uh-Oh...अजय देवगन की फ्लॉप शिवाय पर जमकर मज़े ले गए अक्षय कुमार!
अक्षय कुमार एक दम दो टूक बातें बोलने में माहिर हैं लेकिन हाल ही में उन्होंने बिना सोचे समझे या फिर जानबूझकर अजय देवगन की फ्लॉप शिवाय पर जमकर मज़े ले लिए हैं।
बॉलीवुड में एक्टर्स एक दूसरे की इज़्जत करते हैं लेकिन कभी कभी मज़ाक में या कभी कभी जानबूझकर एक दूसरे की टांग खींचना कभी नहीं भूलते हैं। ऐसा ही कुछ किया है अक्षय कुमार ने।
अब देखिए बॉलीवुड में फिलहाल 5 सुपरस्टार हैं - तीन खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन। और पिछले साल शिवाय जैसी डिज़ास्टर देने के बाद से अजय देवगन बिल्कुल शांत बैठे हैं। लेकिन अचानक ही मज़े लेने के लिए या फिर यूं ही अक्षय कुमार ने उन्हें छेड़ ही दिया।

दरअसल, अक्षय कुमार से हाल ही में एक इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या वो भविष्य में डायरेक्टर बनने की सोचते हैं। तो अक्षय ने कहा कि नहीं भईया मैं एक्टर ही सही हूं। जो एक्टर डायरेक्टर बन रहे हैं उनका हाल देख रहे हैं ना! और इसके बाद अक्षय मुस्कुराने लगे।
[सलमान को इस एक सीन के लिए चाहिए थी कैटरीना...डायरेक्टर ने कहा NO!]
अब ये तो सब ही जानते हैं कि अजय देवगन के लिए शिवाय उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था। हालांकि हमने भी आपको कुछ चीज़ों की लिस्ट बताई थी जो अजय देवगन को कभी नहीं करना चाहिए। उन चीज़ों की लिस्ट पढ़ लीजिए यहां।
लेकिन फिर भी अजय देवगन ने बड़े ही कॉन्फिडेंस के साथ शिवाय बनाई। फिल्म ने 100 करोड़ भी कमाए लेकिन फिल्म का बजट इतना ज़्यादा था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई।
["मैं थियेटर खरीद कर ही सही, पर फिल्म तो इसी दिन रिलीज़ करूंगा!"]
इतना ही नहीं, सूत्रों की मानें तो अजय देवगन ने शिवाय के बॉक्स ऑफिस में भी काफी घपला किया। जानिए पूरी डीटेल यहां। बहरहाल हम आपको याद दिलाते हैं वो हीरो जिन्होंने ये गलती की -


Click it and Unblock the Notifications