अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 4'.. जुड़ गए एक और सुपरस्टार.. धमाकेदार जोड़ी!
कुछ ही दिनों पहले अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिसके बाद हेरा फेरी 3 की मांग शुरु हो गई थी। अब हेरा फेरी 3 तो फिलहाल बंद पड़ी है.. ऐसे में खबर है कि शायद सुनील शेट्टी सुपरहिट फ्रैंचाइजी हाउसफुल 4 में नजर आ सकते हैं।
100 करोड़ की बॉयोपिक फिल्म.. अक्षय कुमार हो सकते हैं FINAL
जी हां, रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 में सुनील शेट्टी भी दिख सकते हैं। फिल्म में सुनील शेट्टी स्पेशल कैमियो करते दिखेंगे। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन साजिद नाडियाडवाला ने इन दोनों के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसके बाद से यह अंदाजा लगाया जा रहा है।

खैर, फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल और कृति सैनन फाइनल हैं। जबकि कई और नाम अफवाहों में हैं। साजिद नाडियाडवाला ने कहा है कि जल्द ही फिल्म के पूरे कास्ट की घोषणा की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications