#StarAlert: अक्षय शुरू कर रहे हैं अपनी 56 करोड़ वाली फिल्म की शूटिंग
अगर सूत्रों की मानें तो सितंबर से अक्षय कुमार दिव्या खोसला कुमार की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर रहे हैं। हालांकि इस खबर की कोई पुष्टि नहीं कर रहा है क्योंकि ये वही डील है जो शायद 56 करोड़ में फाइनल हुई है और अक्षय को दिव्या को हां करने में ज़रा भी वक्त नहीं लगा।
हालांकि खबरें ये भी हैं कि अक्षय अब जॉली एलएलबी की शूटिंग में बिज़ी होने वाले हैं क्योंकि फिल्म का पहला शेड्यूल शुरू हो चुका है और अक्षय एक साथ दो फिल्में शूट नहीं करते हैं।

लेकिन गपशप गली की मानें तो अक्षय कुमार इस डील के बाद हर लिहाज़ से बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार बन जाएंगे। काफी दिनों से चर्चा है कि दिव्या खोसला ने अक्षय कुमार को 56 करोड़ में साइन किया है।
[सुपरहिट हैं अक्षय फिर क्यों हुए ऋतिक से REPLACE?]
अक्षय कुमार और टीसीरीज़ ने वैसे भी एयरलिफ्ट के साथ जितनी मज़बूती से दर्शकों पर पकड़ बनाई है, उसके बाद भूषण कुमार और अक्षय कुमार का साथ काफी लंबा चलने वाला था।
[#ProofPics: अक्षय कुमार सुपर से भी ऊपर वाले परफेक्ट हैं!]
लेकिन अब भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार ने अक्षय को अपनी अगली फिल्म के लिए साइन कर लिया है। दिव्या खोसला कुमार, सनम रे और यारियां से साबित कर चुकी हैं कि युवाओं की नब्ज़ पकड़ना वो जानती हैं। ऐसे में अक्षय कुमार के साथ वो क्या अलग करती हैं, ये देखना होगा।
["इस देश में केवल एक ही सुपरस्टार है" - अक्षय कुमार]
दिलचस्प ये है कि उन्होंने अपना डेब्यू अक्षय कुमार की पत्नी के रूप में अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों से किया था। अब ये तो तय है 56 करोड़ की फीस पर अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे सक्सेसफुल सुपरस्टार बन गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications