..................... Akshay Kumar starrer horror comedy Kanchana remake to release in 2020 - Hindi Filmibeat

सुपरहिट हॉरर- कॉमेडी REMAKE में अक्षय कुमार फाइनल- 2020 में होगा धमाका

खबर है कि अक्षय कुमार एक हॉरर कॉमेडी फिल्म करेंगे और ये फिल्म होगी सुपरहिट तमिल रीमेक कंचना 2। फिल्म 2019 मई में फ्लोर पर आ सकती है। जबकि 2020 की शुरुआत में रिलीज हो जाएगी। फिल्म की शूटिंग 70-80 दिनों में खत्म हो जाएगी। लिहाजा, केसरी की रिलीज के बाद अक्षय इस फिल्म की तैयारी में लग जाएंगे। भूलभलैया के बाद एक बार फिर सुपरस्टार को इस अंदाज में देखना दिलचस्प होगा।

कंचना 2 एक कपल की कहानी थी जो अपने दोस्तों के यहां डिनर पर जाता है। लेकिन वहां पहुंचने पर दोस्तों के घर में कोई नहीं मिलता है और उनका घर एक भूत बंगला होता है। इस फिल्म को शबीना खान प्रोड्यूस करने वाली हैं। लंबे समय से अक्षय कुमार इस रीमेक को लेकर चर्चा में हैं। बीच में फिल्म के डिब्बाबंद होने की खबर आ रही थी। लेकिन अब फिल्म को फाइनल बताया जा रहा है।

Akshay Kumar

जल्द ही फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। बता दें, 2019 में अक्षय की 5 फिल्में आ रही हैं। लिहाजा, फिल्म का 2019 में रिलीज होना इंपासिबल है। लेकिन कोई शक नहीं कि इस फिल्म को लेकर अक्षय कुमार फैंस काफी उत्साहित होंगे।

बहरहाल, यहां जानते हैं 2019 में अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X