आखिरकार इंतजार खत्म, अक्षय कुमार की सूर्यवंशी की रिलीज डेट तय, इस दिन होगा ऑफिशियल ऐलान!
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी का लाखों फैन्स इंतज़ार कर रहे हैं। लगता है कि सूर्यवंशी फिल्म की रिलीज के लिए अक्षय कुमार के फैन्स अभी और लंबा इंतज़ार करना पड़ सकता है। पहले खबरें आ रही थी कि अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी की यह फिल्म 2 अप्रैल को रिलीज हो सकती है, लेकिन महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे जिसके चलते फिल्म की रिलीज डेट फिर पीछे कर दी गई है।
सूर्यवंशी फिल्म का नया पोस्टर भी सामने आए, ऐसी खबरें है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट का कहना है कि अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी की यह फिल्म अब 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। अक्षय कुमार की यह फिल्म पिछले एक साल से अटकी हुई है। बता दें कि पिछले साल मार्च महीने में कोरोनावायरस महामारी के चलते लॉकडाउन लगा था, जिसके बाद से सिनेमाघर बंद थे। यही कारण था कि यह फिल्म रिलीज नहीं हो पाई थी।


Click it and Unblock the Notifications