DHAMAKA: इस एक्ट्रेस के साथ बन सकती है अक्षय कुमार की जोड़ी.. एक बार फिर!
अफवाहों की मानें तो आर बाल्की की अगली फिल्म में अक्षय कुमार और सोनम कपूर की जोड़ी नजर आएगी।
आर बाल्की की पिछली फिल्म 'की एंड का' भले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका ना कर पाई हो, लेकिन निर्देशक ने अपनी अगली फिल्म की तैयारी शुरु कर दी है। जी हां, अफवाहों की मानें तो आर बाल्की की अगली फिल्म में अक्षय कुमार हो सकते हैं।

कुछ दिनों पहले ही यह खबर काफी सुर्खियों में आई थी कि किसी फिल्म के लिए अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन को साथ लिया जा रहा है। लेकिन फिल्ममेकर ने इस खबर को नकार दिया था।
बहरहाल, अब ताजा खबर आ रही है कि आर बाल्की की फिल्म में अक्षय कुमार और सोनम कपूर की जोड़ी बनेगी। इससे पहले हम इन्हें अनीस बज्मी की फिल्म थैंक यू में साथ देख चुके हैं।
फिल्मों की बात करें तो फिलहाल अक्षय कुमार जॉली एलएलबी 2, टॉयलेट एक प्रेम कथा, रोबोट 2 और क्रैक में व्यस्त हैं। वहीं, सोनम कपूर भी वीरे दी वेडिंग में नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications