ऊफ्फ्फ.. सुपरस्टार अक्षय कुमार से कम नहीं हैं ये.. बराबरी का है टक्कर!
अक्षय कुमार के बेटे आरव लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करते हैं। लेकिन हाल में भी आरव को अपने दोस्तों के साथ लेट नाइट पार्टी करते स्पॉट किया गया। जी हां, इस मामले में आरव अपने पिता अक्षय कुमार से थोड़े अलग हैं.. क्योंकि अक्षय कुमार को लेट नाइट पार्टियां पसंद नहीं।
खैर, आरव आने वाले समय के सुपरस्टार हैं.. यह तो उनकी तस्वीरों से ही साफ है। आरव लुक्स के मामले में भी अक्षय कुमार को पूरी टक्कर देते हैं। दिखने में भी वो अक्षय कुमार की तरह ही काफी हद तक लगते हैं। आरव भी अक्षय की तरह मार्शल आर्ट्स सीख रहे हैं।
[अक्षय कुमार हैं PROFIT किंग.. कम बजट.. बैक टू बैक सुपरहिट फिल्में]

हम्मम.. यानि की अक्षय कुमार अपनी जगह किसी और स्टार किड को नहीं, बल्कि अपने बेटे को ही देना चाहते हैं।
अक्षय कुमार कई बार बोल चुके हैं की आरव फिल्मों में आएंगे या नहीं इसके बारे में वो कुछ नहीं बोलेंगे क्योंकि वो अपनी मर्जी नहीं थोपना चाहते और ना ही वो चाहते हैं उनके बच्चों को विरासत में ये सब मिले।
खैर फिलहाल आरव 15 साल के हैं और अपनी पढ़ाई और ट्रेनिंग में व्यस्त रहते हैं। देखिए आरव की तस्वीरें जिन्हें देखकर आप भी यही मानेंगे की जूनियर अक्षय भी कुछ कम नहीं हैँ।
ट्विंकल खन्ना के बुक लांच के दौरान आरव.. अपनी किताब में ट्विंकल खन्ना ने आरव से जुड़ी कई बातें बताई हैं।
गणेश विर्सजन के दौरान आरव.. बता दें, अक्षय कुमार हर साल अपने घर गणपति बिठाते हैं।
सैफ अली खान के बेटे के साथ आरव.. कोई शक नहीं इन्हें इस तरह साथ देखकर फिल्म 'मैं अनाड़ी, तू खिलाड़ी' याद आ गया।
नरेन्द्र मोदी के साथ आरव की तस्वीर खूब वायरल हुई थी।
यहां यह कहना मुश्किल है कि कौन ज्यादा स्मार्ट है.. अक्षय कुमार या उनके सुपरस्टार बेटे..


Click it and Unblock the Notifications







