ALERT: अक्षय कुमार का धमाका.. जल्द आएगा 'सिंह इज ब्लिंग' सीक्वल!
[गपशप] अक्षय कुमार की ताजा रिलीज फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन से ही दर्शकों के दिल में ऐसी जगह बनाई कि बुरी समीक्षा भी फिल्म का कुछ नहीं बिगाड़ पाई।
बहरहाल, बता दें फिल्म की सफलता का आलम यह है कि जल्द ही हमें सिंह इज ब्लिंग का सीक्वल भी देखने को मिलेगा। जी हां, फिल्म की प्रोड्यूसर अश्विनी यारदी ने एक यह बयान दिया है कि रफ्तार सिंह की पॉपुलैरिटी को देखते हुए हमने सोचा है कि फिल्म की सीक्वल तैयार की जाएगी। हम्मम.. यानि की अक्षय कुमार को एक बार फिर रफ्तार सिंह बने देखने के लिए तैयार हो जाएं..
लेकिन उससे पहले, यहां जानें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications


