जॉली एलएलबी 3 की तैयारी शुरू, जगदीश्वर मिश्र बनकर लौटेंगे अक्षय कुमार, 11 फिल्में पाईपलाइन में

लगातार तीन सुपरफ्लॉप फिल्में देने के बाद भी अक्षय कुमार के हौंसले पस्त नहीं हुए। हां ये ज़रूर है कि उन्होंने अपनी फिल्मों की दिशा बदल दी है। अक्षय कुमार अब उन किरदारों की ओर लौटने की कोशिश कर रहे हैं जिनमें दर्शक उन्हें पास कर चुके हैं। हेरा फेरी 3 के बाद अब अक्षय कुमार जगदीश्वर मिश्र बनकर लौटने को तैयार हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार स्टारर जॉली एलएलबी 3 पर काम शुरू हो चुका है और फिल्म 2023 में फ्लोर पर जाएगी। सुभाष कपूर का आईडिया सबको काफी पसंद आया है और फिल्म की कहानी लॉक हो चुकी है। स्क्रिप्ट पर काम शुरू हो चुका है।

akshay-kumar-signs-his-11th-film-jolly-llb-3-a-comedy-after-serious-films-flop-at-the-box-office

फिल्म को डायरेक्ट करेंगे सुभाष कपूर और इसे प्रोड्यूस करेगी स्टार स्टूडियोज़। गौरतलब है कि इससे पहले अफवाहें थीं कि जॉली एलएलबी 3 में दोनों जॉली यानि कि अरशद वारसी और अक्षय कुमार को आमने सामने लाने की तैयारी चल रही थी। लेकिन ये खबरें केवल अफवाहें निकलीं। हालांकि फिल्म से एक समय पर शाहरूख खान का भी नाम जुड़ा था।

बात करें अक्षय कुमार की तो जॉली एलएलबी 3 उनकी 11वीं फिल्म होगी। अक्षय के पास पाइपलाइन में पहले से ही 10 फिल्में हैं।

कठपुतली

कठपुतली

अक्षय कुमार की फिल्म मिशन सिंड्रेला नाम अब कठपुतली हो चुका है। रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म डिज़्नी हॉटस्टार पर रिलीज़ होगी। ये फिल्म तमिल फिल्म रत्सासन का रीमेक है। फिल्म में अक्षय कुमार एक सीरियल किलर को ढूंढते दिखाई देंगे जो स्कूल जाने वाली लड़कियों को अपना शिकार बनाता है। फिल्म में अक्षय कुमार का साथ दे रही हैं रकुल प्रीत सिंह।

सेल्फी

सेल्फी

अक्षय कुमार धर्मा प्रोडक्शन्स के लिए मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस का रीमेक शूट कर रहे हैं जिसका नाम है सेल्फी। फिल्म में उनका साथ देंगे इमरान हाशमी। इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं राज मेहता जिनके साथ अक्षय कुमार गुड न्यूज़ जैसी सुपरहिट फिल्म दे चुके हैं। फिल्म को क्रिसमस पर डिज़्नी हॉटस्टार पर रिलीज़ करने का प्लान है।

रिलीज़ को तैयार राम सेतु

रिलीज़ को तैयार राम सेतु

अक्षय कुमार की थिएटर में लगने वाली अगली फिल्म है राम सेतु जो कि दिवाली पर रिलीज़ हो रही है। फिल्म में अक्षय कुमार राम राज्य से जुड़े कुछ तथ्यों की पुष्टि करते दिखाई देंगे। फिल्म में अक्षय कुमार एक पुरातत्त्वविद की भूमिका में हैं। उनके साथ इस फिल्म में नुशरत भरूच और जैकलीन फर्नांडीज़ नज़र आएंगी।

ओह माय गॉड 2

ओह माय गॉड 2

ओह माय गॉड में भगवान श्रीकृष्ण बनने के बाद ओह माय गॉड 2 में अक्षय कुमार भगवान शिव की भूमिका में नज़र आएंगे। पिछली बार जहां उन्होंने धर्म को व्यापार बना देने वालों पर चोट की थी वहीं इस बार वो शिक्षा व्यवस्था पर चोट करते दिखाई देंगे। फिल्म में उनका साथ देंगे पंकज त्रिपाठी।

कैप्सूल गिल

कैप्सूल गिल

अक्षय कुमार लंदन में परिणीति चोपड़ा के साथ कैपसूल गिल की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है जहां अक्षय कुमार कैप्टन जसवंत गिल की भूमिका में हैं जिन्होंने एक कोल माईन ब्लास्ट की साइट से कई लोगों की जान बचाई थी। फिल्म से अक्षय कुमार का पहला लुक भी बाहर आ चुका है और वो इसके लिए ट्रोल भी हो चुके हैं।

बड़े मियां छोटे मियां

बड़े मियां छोटे मियां

अक्षय कुमार की अगली बड़े बजट की फिल्म है बड़े मियां छोटे मियां जिसे अली अब्बास ज़फ़र डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म का बजट 300 करोड़ बताया जा रहा है। ये फिल्म दो हीरो वाली एक्शन फिल्म है जिसमें अक्षय कुमार के साथ टाईगर श्रॉफ नज़र आएंगे। फिल्म की तैयारी शुरू हो चुकी है। हालांकि ये स्पष्ट कर दिया गया है कि ये फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का रीमेक नहीं है।

खेल खेल में

खेल खेल में

लगातार सीरियस फिल्मों के पिटने के बाद अक्षय कुमार अब कॉमेडी फिल्मों की ओर रूख कर चुके हैं। काफी समय से वो मुदस्सर अज़ीज़ की एक फिल्म करना चाह रहे थे और अब इस फिल्म पर काम शुरू हो चुका है। फिल्म का नाम खेल खेल में बताया जा रहा है लेकिन इसके अलावा फिल्म के बारे में अभी कोई डीटेल बाहर नहीं आई है।

सुरराई पोटृ रीमेक

सुरराई पोटृ रीमेक

अक्षय कुमार, सूर्या की तमिल ब्लॉकबस्टर सुरराई पोटृ रीमेक की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ दिखाई देंगी राधिका मदन। फिल्म का नाम स्टार्टअप बताया जा रहा है। इस फिल्म में सूर्या भी एक कैमियो करते नज़र आएंगे।

हेरा फेरी 3

हेरा फेरी 3

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल हेरा फेरी करने फिर से लौट रहे हैं और इस बात की पुष्टि की है फिल्म के प्रोड्यूसर फिरोज़ नाडियाडवाला ने। हालांकि फिल्म अभी एकदम शुरूआती दौर में हैं।

स्काई फोर्स

स्काई फोर्स

दिनेश विजान, अक्षय कुमार को एक महत्त्वाकांक्षी फिल्म के लिए साइन कर चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में अक्षय कुमार एक एयर फोर्स ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगे और फिल्म का नाम है स्काई फोर्स।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X