अक्षय कुमार का बिग बजट धमाका- 2020 में BOX OFFICE पर तहलका फाइनल!
वीरे दी वेडिंग के साथ करीना कपूर खान बॉलीवुड में धमाकेदार कमबैक कर चुकी हैं। फिल्म में करीना की जमकर तारीफ हुई है। हाल ही में खबर आई थी कि करीना को शाहरुख के अपोजिट फिल्म सैल्यूट के लिए अप्रोच किया गया है। वहीं, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो करण जौहर प्रोडक्शन की एक फिल्म के लिए अक्षय कुमार और करीना कपूर को साइन किया गया है।
अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 4'- ये सुपरस्टार भी फाइनल- जानें पूरी कास्ट!
फिल्म का निर्देशन डेब्यू डाइरेक्टर राज़ मेहता करेंगे। सूत्रों की मानें तो करीना फिल्म में एक बच्चे की मां के किरदार नें नजर आएंगी। यह फिल्म दो कपल की कहानी है। फिलहाल पहले कपल के तौर पर अक्षय कुमार- करीना कपूर फाइनल हैं।

खास बात है कि अक्षय कुमार इन दिनों बैक टू बैक फिल्में साइन कर रहे हैं। 2018 में गोल्ड के बाद.. 2019 में फिलहाल अक्षय की जहां तीन से चार फिल्में लाइन में है, वहीं, 2020 भी सुपरस्टार ने पूरी तरह से लॉक कर रखा है।
यहां जानें किन किन फिल्मों से जुड़े हैं अक्षय कुमार-


Click it and Unblock the Notifications