#Mazedaar: गे अक्षय, गोटेदार घाघरा और ढिशूम की शूट, देखिए अजीब तस्वीरें
अक्षय कुमार ने हाल ही में वरूण धवन और जॉन अब्राहम स्टारर ढिशूम के लिए शूट किया था। लेकिन जो सबको नहीं पता वो ये है कि अक्षय कुमार ने फिल्म के लिए एक घाघरा में शूट किया है। अब अक्षय ने घाघरा किस तरह के सीक्वंस के लिए पहना वो तो नहीं पता लेकिन ये जानकारी है बड़ी ही दिलचस्प।
वहीं खबर है कि फिल्म में अक्षय कुमार एक गे का किरदार निभा रहे हैं। अब इसमें कॉमेडी का एंगल है या नहीं ये तो थोड़े वक्त बाद ही पता चलेगा। लेकिन उनकी घाघरा में तस्वीर देखने के लिए सब बेचैन ज़रूर होंगे। देखिए अक्षय कुमार की बेहद अजीब तस्वीरें -

रोहित धवन की इस फिल्म में वरूण धवन और जॉन अब्राहम मुख्य किरदारों में हैं। जबकि अक्षय कुमार और नरगिस फाखरी फिल्म में कैमियो अदा कर रहे हैं।
अक्षय और जॉन की जोड़ी हम पहले भी गरम मसाला, देसी बॉयज़ और हाउसफुल 2 में देख चुके हैं और फैंस ने इन दोनों को साथ में काफी पसंद किया है। ढिशूम में अक्षय कुमार का किरदार क्या होगा, यह अभी तक बाहर नहीं आया है। लेकिन कोई शक नहीं कि फैन एक बार फिर अक्षय- जॉन की जोड़ी देखने के लिए बेताब हैं।


Click it and Unblock the Notifications