#ShootPics: अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी की तस्वीरें देख फैन्स परेशान!
अक्षय कुमार ने हाल ही में जॉली एलएलबी के लखनऊ शेड्यूल की आखिरी तस्वीर शेयर की और फैन्स परेशान हो गए। हुआ यूं कि तस्वीर में अक्षय थोड़े से टूटे फूटे नज़र आ रहे हैं। सर पर पट्टी और हाथ में फ्रैक्चर के साथ।
और बस जैसे ही अक्षय ने तस्वीर शेयर की एक फैन परेशान हो गए और अक्षय कुमार से उनका हाल चाल पूछा। लेकिन अक्षय कुमार ने तुरंत उन्हें जवाब भी दिया कि ये बस शूटिंग की तस्वीर है और वो ठीक हैं।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से जॉली एलएलबी सीक्वल की शूटिंग फिलहाल लखनऊ में चल रही है और हाल ही में अक्षय कुमार बेफिक्री में स्कूटर की सवारी करते दिखे। अब फिल्म का लखनऊ शेड्यूल खत्म हो चुका है।
[#ScoreCard: सलमान 1, अक्षय 5, तो कौन है बॉक्स ऑफिस नंबर 2, 3, 4]
जॉली एलएलबी फरवरी 2017 में रिलीज़ के लिए तैयार है और फिल्म में अक्षय कुमार का साथ देंगी हुमा कुरैशी। देखिए फिल्म की शूटिंग की तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications








