Sad..शाहरूख और अक्षय का कड़ा फैसला..इस साल नहीं खेलेंगे होली..ये है असली वजह..
अक्षय कुमार,शाहरूख खान और कैटरीना कैफ के साथ कई ऐसे बॅालीवुड के नामी स्टार हैं जो होली के दिन अपनी फिल्मों के शूटिंग में बिजी रहेंगे।
होली के रंग में जहां सारा बॅालीवुड रंगा नजर आएगा। वहीं पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार होली के रंग से दूर नजर आयेंगे। जी हां, इस साल बद्रीनाथ की दुल्हनिया से आलिया भट्ट और वरूण धवन की होली शानदार हो गई है।
लेकिन हिंदी सिनेमा के कई एक्टर और एक्ट्रेस होली में अपने परिवार से शूटिंग में बिजी नजर आने वाले हैं। वैसे भी बॅालीवुड में अब पहले जैसी होली नहीं रही है। जहां पर बच्चन और कपूर के घर होली की धूम मचा करती थी।

इस साल ऐश्वर्या राय बच्चन के पिताजी की तबीयत खराब होने के कारण बच्चन परिवार में भी होली का जश्न नहीं मनाया जाएगा। इसके साथ शाहरूख खान,अक्षय कुमार,टाइगर श्रॉफ,कैटरीना कैफ,अर्जुन कपूर भी अपने फिल्म के सेट पर ही होली के दिन काम फरमाते हुए नजर आयेंगे।
इन सभी एक्टर और एक्ट्रेस के खाते में इस साल रिलीज होने वाली कई बड़ी फिल्मों की जिम्मेदारी है। यही वजह है कि यह सभी होली के हुड़दंग से दूर रहेंगे।
आइए जानते हैं कि ऐसी कौन सी खास फिल्में हैं, जिनके कारण बॅालीवुड के टॅाप स्टार रंगों की होली नहीं बल्कि अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications