अक्षय कुमार का धमाकेदार प्लान - सलमान की दबंग 3 को सीधा टक्कर
सलमान खान को कमर कसकर तैयार हो जाना चाहिए। क्योंकि उनके पीछे सीधा अक्षय कुमार आ रहे हैं। दरअसल, हाल ही में गपशप गली में ज़ोर की चर्चा हो चुकी है कि दबंग 3 पर तेज़ी से काम चल रहा है और फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज़ भी हो जाएगी।
लेकिन अब सलमान खान की दबंग 3 को सीधा टक्कर मिलेगी अक्षय कुमार की दबंगई से। दरअसल, जिस हिसाब से दबंग 3 की अफवाहें ठंडी हो चुकी हैं, ये मानकर चलिए कि फिल्म अगले साल ही रिलीज़ हो पाएगी।

और अगले साल का दबंग प्लान अक्षय कुमार बना चुके हैं। अगर सूत्रों की मानें तो अक्षय कुमार राउडी राठौर से मिलती जुलती एक टिपिकल एक्शन मसाला फिल्म करने को तैयार हो चुके हैं। यानि कि सीधी तुलना दबंग से। और फिलहाल अक्षय - सलमान में ज़्यादा दबंग कौन लगता है, ये बताने की हमें ज़रूरत नहीं है।
[Also Read: शाहरूख ने कम पैसे दिए, अक्षय ने मेरी फिल्म की कदर की]
2019 में अक्षय के सीक्वल की लिस्ट बड़ी दिलचस्प है 2.0 यानि कि रोबोट पार्ट 2, हेरा - फेरी या वेलकम पार्ट 3 और हाउसफुल पार्ट 4। यानि कि अक्षय अब सीक्वल किंग भी बन जाएंगे।
वहीं इन सारी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जोड़ा जाए तो अक्षय सीधा सीधा 450 करोड़ पार का कलेक्शन अकेले देंगे। अगर ये फिल्में फाइनल होती हैं तो। फिलहाल तो अक्षय हाउसफुल 4 की शूटिंग पूरी कर रहे हैं।
बॉलीवुड में इस वक्त अफवाहों का बाज़ार तो गर्म है ही और सबसे गर्म जो अफवाह है वो है सारे लीड एक्टर्स की धमाकेदार पार्ट 3 फिल्मों की। हाल ही में धड़ाधड़ सिंघम 3, डॉन 3, एबीसीडी 3, रेस 3, दबंग 3 से जुड़ी इतनी खबरें आईं कि दिमाग ही आउट हो गया।
सनी देओल की यमला पगला दीवाना के तीसरे पार्ट की भी तैयारी ज़ोरदार चल रही है। इस फिल्म में भी सलमान खान का कैमियो है। साजिद नाडियाडवाला ने तो बागी 2 की रिलीज़ के पहले ही बागी 3 अनाउंस कर दी है। वहीं, अली अब्बास ज़फर से टाईगर ज़िंदा है के दौरान ही टाईगर 3 का हिंट दे दिया।
यहां जानिए ए लिस्ट एक्टर्स की आने वाली बड़ी फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications

