अक्षय कुमार के चक्कर में बुरी फंसी रकुल प्रीत सिंह, पानी में छोड़कर भागे एक्टर, देखें मजेदार VIDEO
अक्षय कुमार और रकुल प्रीत सिंह 'कटपुतली' में एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। दोनों फिल्म को प्रमोट करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। लेकिन, साथ ही अक्षय कुमार हमेशा की तरह मस्ती करने का भी कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इस बार उन्होंने अपनी प्रैंक का शिकार रकुल प्रीत सिंह को बनाया।
दरअसल, अक्षय कुमार ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो और रकुल प्रीत सिंह साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो की शुरुआत में दोनों एक दूसरे का हाथ थामे सड़क पर चलते नजर आते हैं। लेकिन, जैसे ही दोनों के सामने पानी भरा गड्ढा आता है तो अक्षय कुमार, रकुल प्रीत को इससे पार कराने का उपाय ढूंढने लगते हैं।

रकुल प्रीत को फंसाया
अक्षय कुमार एक-एक कर ईंट रखते जाते हैं और रकुल प्रीत सिंह आगे बढ़ती जाती हैं। लेकिन, जैसे ही वो पानी भरे गड्ढे के बीच पहुंचती हैं, अक्षय कुमार अगली ईंट रखने की जगह उन्हें छोड़कर भाग जाते हैं। इसके बाद, वो 'कटपुतली' फिल्म का एक डायलॉग बोलते हैं- 'किलर के साथ पावर नहीं, माइंड गेम खेलना चाहिए।' हाथ में पकड़ी ईंट को अक्षय कुमार पानी में फेंकते हैं, जिससे रकुल प्रीत पर पानी के छींटे पड़ जाते हैं।
अक्षय ने किया अनुरोध
अक्षय ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा - 'यह तब तक मजेदार था, जब तक किसी ने माइंड गेम खेलने की नहीं सोची।' उन्होंने अपने फैंस से गाने पर एक ट्विस्ट के साथ मजेदार वीडियो बनाने का भी अनुरोध किया और सबसे अच्छे वीडियो को शेयर करने का वादा भी किया है। फैंस को अक्षय कुमार और रकुल प्रीत का ये वीडियो काफी दिलचस्प लग रहा है।
2 सितंबर को होगी रिलीज
आपको बता दें कि अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'कटपुतली' 2 सितंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इसमें अक्षय कुमार सब-इंस्पेक्टर का रोल निभा रहे हैं। अक्षय कुमार हिमाचल प्रदेश के कसौली में एक सीरियल किलर को पकड़ने की कोशिश करते नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications