'अतरंगी रे' की कहानी का खुलासा, अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष की तिगड़ी- धमाकेदार रोल!
अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष की अपकमिंग फिल्म 'अतरंगी रे' है। कोरोनावायरस महामारी के चलते इस फिल्म की शूटिंग बीच में काफी महीनों तक पैंडिंग रही, जिसके चलते फिल्म की शूटिंग पूरी होने में वक्त लग गया। हालांकि अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष ने फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी कर ली है। इस फिल्म को आनंद एल राय डायरेक्ट कर रहे हैं।
यह पहली बार होगा कि अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान की तिगड़ी को दर्शक पहली बार स्क्रीन पर देखेंगे। तीनों के फैन्स को इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। बॉलीवुड हंगामा की लेटेस्ट रिपोर्टस की माने तो अतरंगी रे फिल्म के प्लॉट्स रिवील हो चुके हैं और यह फिल्म कुछ कुछ राझणां की याद दिलाती है। इस फिल्म में धनुष की पत्नी की भूमिका में सारा अली खान हो सकती हैं। लेकिन फिल्म में ट्विस्ट त आता है जब सारा अली खान को अक्षय कुमार के साथ प्यार हो जाता है। इस फिल्म में अक्षय कुमार केयरफ्री कैरेटर हैं।
आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही फिल्म 'अतरंगी रे' के कई सीन की शूटिंग पूरी हो चुकी है। शूटिंग के बाद से ही इस फिल्म के प्लॉट सामने आए हैं, लेकिन फिलहाल हमें अभी और भी इंतजार करना होगा। अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान की यह अपकमिंग फिल्म अगले साल 2021 में रिलीज होनी है।


Click it and Unblock the Notifications