तगड़ा Rumor: दो ब्लॉकबस्टर रीमेक - एक सलमान, एक अक्षय!
[गपशप] बॉलीवुड की आने वाली फिल्मों के लिए तीन नाम एक साथ घूम रहे हैं। ए आर मुरूगुदास, अक्षय कुमार और सलमान खान। और एक सुपरहिट फिल्म कत्थी का रीमेक। हाल ही में ए आर मुरूगुदास ने सलमान खान के साथ अतुल अग्निहोत्री की फिल्म को डायरेक्टर के तौर पर साइन कर लिया है।
अब ये फिल्म बॉडीगार्ड का सीक्वल है या फिर कत्थी का रीमेक, ये फिलहाल कोई बता नहीं पा रहा है। चर्चा इसलिए गरम है कि सलमान खान को कत्थी रीमेक में काफी दिलचस्पी है। लेकिन अक्षय कुमार को भी कत्थी की कहानी काफी पसंद है और वो इसे करना चाहते हैं।
लेकिन मुरूगुदास के पास सुपरहिट फिल्म इक्का के रीमेक की भी तैयारी है और अगर सूत्रों की मानें तो वो अक्षय कुमार को इक्का रीमेक में लेना चाहते हैं। अगर ऐसा हुआ तो इसका मतलब होगा कि सलमान खान और अतुल अग्निहोत्री के साथ मुरूगुदास की कत्थी रीमेक फाइनल है।
लेकिन सारा मामला कुछ दिनों में ही क्लियर होगा, फिलहाल तो फैन्स इस बात से खुश हैं कि गजिनी डायरेक्टर हॉलीडे के बाद एक बार फिर अक्षय कुमार के साथ आ रहे हैं, वहीं सलमान खान के साथ भी डेब्यू कर रहे हैं।
वैसे केवल साउथ ही नहीं, बॉलीवुड की इन सुपरहिट फिल्मों के रीमेक भी बनने के लिए तैयार हैं -


Click it and Unblock the Notifications


