Opps..अक्षय कुमार और सैफ अली खान की कहानी एक!
[गपशप] बॉक्स ऑफिस कमाई बॉलीवुड में सभी के लिए काफी मायने रखती है। चाहे वह हिट एक्टर्स हों या सुपरहिट..यदि बॉक्सऑफिस पर आप सफल नहीं हो पाते तो कहीं न कहीं उसका असर आपकी फीस पर देखने को मिल ही जाती है।
कई एक्टर्स हैं जो फिल्म के लिए फीस के साथ साथ फिल्म की प्रॉफिट से भी कुछ हिस्सा चाहते हैं। बहरहाल, कहीं न कहीं हाई फीस डिमांड प्रोड्यूर्स के लिए परेशानी का सबब बन जाती है। खासकर अगर फिल्म टिकट खिड़की पर कुछ कमाल नहीं कर पाती है। लिहाजा, अब प्रोड्यूर्स इस मामले में सोच समझकर फैसला करने लगे हैं।
खबरों की मानें तो यही कारण है कि सैफ अली खान और अक्षय कुमार ने अगली फिल्मों के लिए अपनी फीस में कटौती कर ली है। जी हां, अक्षय कुमार ने फीस कम कर दी है, लेकिन वो फिल्म की प्रॉफिट का कुछ हिस्सा लेंगे।
Opps PIC: गब्बर अक्षय कुमार की यह तस्वीर कहीं न देख लें उनके फैंस
एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए एक प्रोड्यूसर ने कहा कि, अक्षय ने एक फिल्म के लिए काफी भारी भरकम फीस ली थी, लेकिन फिल्म औंधे मुंह गिर पड़ी। इससे निर्माताओं पर काफी बोझ बढ़ जाता है। ताजा देखें तो अक्षय की गब्बर इस बैक बॉक्सऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। लेकिन हां साल की शुरूआत में आई 'बेबी' जरूर हिट रही थी।
बहरहाल, सैफ अली खान तो फिलहाल एक अदद हिट फिल्म के लिए तरस रहे हैं। लेकिन रीमा कागती की फिल्म छोड़ने के पीछे फीस उनकी एक बड़ी वजह थी। लेकिन हमशकल्स और हैप्पी एंडिंग के बुरी तरह पिटने के बाद सैफ ने समझदारी दिखाई और अपनी फीस कम कर दी। फिलहाल सैफ के पास 3 फिल्में हैं।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications


