2018 की #OPENING अक्षय कुमार की ब्लॉकबस्टर रीमेक के साथ
अक्षय कुमार की फिल्म क्रैक को लेकर काफी कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन अब फिल्म को लेकर एक शानदार डीटेल लीक हो चुकी है और आप बस 2018 का इंतज़ार करिए।
अक्षय कुमार 2018 का आगाज़ बहुत ही शानदार तरीके से करने वाले हैं। हालांकि अभी तक इस तारीख को किसी ने बुक नहीं किया है लेकिन अब जब उनकी आने वाली फिल्म क्रैक की डीटेल्स लीक हो गई हैं तो हो सकता है, जल्द ही अक्षय अपनी डेट लॉक कर दें।
गौरतलब है कि अक्षय कुमार स्टारर क्रैक, हॉलीवुड की 90 के दशक की ब्लॉकबस्टर फिल्म से प्रेरित है जिसका नाम है फॉलिंग डाउन। फिल्म के हीरो थे माईकल डगलस और फिल्म उस ज़माने की धुंआधार हिट थी।

अक्षय कुमार की क्रैक इसी फिल्म का भारतीय संस्करण मानी जा रही है। फिल्म एक अपराधी की कहानी थी जो सिस्टम से इतना चिढ़ जाता है कि अपराध की दुनिया में कदम रखता है।
यानि कि अक्षय कुमार का एक और सोशल ड्रामा। इस बार थोड़े से साइकोलॉजिकल थ्रिलर इफेक्ट के साथ। बस इसीलिए फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया था।
फिल्म का काम बीच में बंद था क्योंकि इसकी स्क्रिप्ट कहीं खो जा रही थी और उस पर काम करने के लिए समय चाहिए था। अक्षय - नीरज की टीम जल्दबाज़ी में कोई भी फिल्म नहीं बनाना चाहते थे जो दर्शकों को पसंद ना आए।
वैसे केवल क्रैक ही नहीं और बॉलीवुड फिल्में हैं जो किसी अंग्रेज़ी फिल्म से प्रेरित थीं।


Click it and Unblock the Notifications