..................... थियेटर 100 प्रतिशत खुले तो होली पर रिलीज़ अक्षय कुमार की सूर्यवंशी | Akshay Kumar's Sooryvanshi to release on Holi after theatres 100 percent occupancy - Hindi Filmibeat

थियेटर में 100% ऑक्यूपेंसी; 2021 की पहली ब्लॉकबस्टर रिलीज़ सूर्यवंशी

कोविड की नई गाइडलाइन्स ने सिनेमाघरों को 50 प्रतिशत दर्शक संख्या के नियम से छुटकारा दे दिया है। हालांकि अभी ये तय नहीं है कि नए नियमों में कितने प्रतिशत दर्शकों को अनुमति होगी लेकिन सूत्रों की मानें तो अगर फरवरी नहीं तो 1 मार्च से थियेटर 100 प्रतिशत Occupancy के साथ फिल्में रिलीज़ करने के लिए मुक्त होंगे।

ऐसे में अब फैन्स की सबसे बड़ी उम्मीद जाकर अटक गई है रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी से। गौरतलब है कि काफी समय से अटकलें हैं कि फिल्म होली पर रिलीज़ हो सकती है।

akshay-kumar-s-sooryvanshi-to-release-on-holi-after-theatres-open-at-100-percent-occupancy

लेकिन हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स ने साफ कहा कि जब तक सिनेमाघर पूरी तरह नहीं खुलते हैं तब तक सूर्यवंशी थियेटर में नहीं आएगी। चाहे इसके लिए फिल्म को कितना भी इंतज़ार करना पड़े।

लेकिन शायद ये इंतज़ार बहुत ही छोटा है क्योंकि अब सरकार ने मन बना लिया है कि थियेटेर पूरी तरह अनलॉक कर दिए जाएं। अगर ऐसा हुआ तो 2021 की पहली सबसे बड़ी रिलीज़ होगी अक्षय कुमार - अजय देवगन और रणवीर सिंह स्टारर सूर्यवंशी।

मास्टर ने दी है उम्मीद

मास्टर ने दी है उम्मीद

हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई तमिल फिल्म मास्टर की ताबड़तोड़ कमाई सभी के लिए राहत की सांस लेकर आई है। फिल्म ने 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी पर भी अच्छे खासे दर्शक बटोरे और अच्छी खासी कमाई भी की है।

विशुद्ध बॉलीवुड मसाला

विशुद्ध बॉलीवुड मसाला

सूर्यवंशी विशुद्ध मसाला फिल्म है। ऐसे में इस फिल्म से ब्लॉकबस्टर से कम कुछ उम्मीद ही नहीं की जा रही है। वैसे भी रोहित शेट्टी कभी अपने दर्शकों को निराश नहीं करते हैं। ऐसे में इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस से थियेटर मालिकों के साथ बॉलीवुड को भी काफी फायदा होने वाला है। सूर्यवंशी थियेटर तक अपने दर्शक खींचकर लाएगी।

2019 से इंतज़ार

2019 से इंतज़ार

इस फिल्म का इंतज़ार, फैन्स 2019 से कर रहे हैं जब उन्होंने रणवीर सिंह की सिंबा में अक्षय कुमार की एक झलक देखी। रोहित शेट्टी ने अपने नए हीरो वीर प्रताप सूर्यवंशी को दर्शकों से तभी मिलवा दिया था।

अक्षय कुमार + रोहित शेट्टी = धमाका

अक्षय कुमार + रोहित शेट्टी = धमाका

अक्षय कुमार इस समय बॉक्स ऑफिस किंग हैं और रोहित शेट्टी का कोई भी सट्टा आज तक बॉक्स ऑफिस पर फेल नहीं हुआ है। ऐसे में ये दोनों परदे पर धमाका करेंगे ये तो तय है, पर ये धमाका कितने करोड़ का होगा बस इसकी गिनती करनी है।

कॉप यूनिवर्स की झलक

कॉप यूनिवर्स की झलक

इस फिल्म में रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की एक झलक दिख जाएगी। आगे चलकर सिंबा - सिंघम और सूर्यवंशी एक साथ जब परदे पर एक ही मिशन पर उतरेंगे तो वो मिशन कैसा होगा, दर्शक अभी से इसके कयास लगाने लग गए हैं।

तिकड़ी का बॉक्स ऑफिस

तिकड़ी का बॉक्स ऑफिस

अक्षय कुमार के साथ ही रणवीर सिंह भी बॉक्स ऑफिस स्टार हैं। वहीं अजय देवगन तो 2020 में तान्हाजी के साथ बॉक्स ऑफिस के सबसे बड़े स्टार रहे हैं। ऐसे में इस तिकड़ी का साथ में बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड दिलचस्प होने की पूरी संभावना है।

रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग

रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग

फिल्म की ओपनिंग रिकॉर्ड तोड़ होगी। फिल्म मार्च 2020 में रिलीज़ होने वाली थी। अगर उस समय फिल्म रिलीज़ होती तो फिल्म के पास 5 दिन का वीकेंड होता जो शानदार ओपनिंग सुनिश्चित करता। इस बार फिल्म की ओपनिंग अच्छी होने के आसार हैं क्योंकि दर्शक अब सिनेमाघरों की ओर लौट रहे हैं।

त्योहार होगा रंगीन

त्योहार होगा रंगीन

तो बस इंतज़ार करिए एक बड़े एलान का। अगर वाकई थियेटर अपनी पूरी ऑक्यूपेंसी के साथ खुलते हैं तो 2021 का पहला धमाका होगा सूर्यवंशी और फैन्स की होली होगी रंगीन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X