..................... अक्षय कुमार की सूर्यवंशी की रिलीज को लेकर मेकर्स लेंगे इतना बड़ा फैसला? नई सुगबुगाहट तेज Akshay Kumar's Sooryavanshi is likely to be Simultaneous on both OTT and theater release - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार की सूर्यवंशी की रिलीज को लेकर मेकर्स लेंगे इतना बड़ा फैसला? नई सुगबुगाहट तेज

अक्षय कुमार की सूर्यवंशी पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं। सूर्यवंशी की रिलीज डेट को लेकर फैंस खूब उत्साहित हैं। लेकिन अभी तक आधिकारिक तौर पर सूर्यवंशी को लेकर नई जानकारी सामने नहीं आ पाई है। अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के सूत्रों के हवाले से ये कहा जा रहा है कि रिलायंस एंटरटेमेंट सूर्यवंशी को एक साथ थिएटर और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का विचार करने जा रहा है।

मीडिया गलियारों में सुगबुगाहट है कि सूर्यवंशी को रिलायंस एंटरटेनमेंट इस फिल्म को थिएटर्स और ओटीटी यानी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक साथ रिलीज करने को लेकर योजना बना रहे हैं। हालांकि अभी इस तरह के समझौते को लेकर बातचीत जारी है। लेकिन ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

दरअसल पिछले कुछ दिन पहले ये सामने आया था कि सूर्यवंशी मेकर्स सिनेमाघरों में फिल्म को रिलीज करने के लिए 70 फीसदी रिवेन्यू की मांग की थी। साथ ही ये डिमांड की थी कि वह फिल्म की थिएटर रिलीज के आठ की बजाय चार हफ्ते बाद ही ओटीटी पर फिल्म को रिलीज करने चाहते हैं। आमतौर पर थिएटर में रिलीज के 8 सप्ताह बाद कोई फिल्म ओटीटी पर आती है।

सूर्यवंशी की रिलीज डेट पर लगातार हंगामा

सूर्यवंशी की रिलीज डेट पर लगातार हंगामा

वितरकों, मेकर्स और थिएटर्स की मांग को लेकर लगातार सूर्यवंशी की रिलीज डेट को लेकर हंगामा मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि कई कई दौर की बातें हो चुकी है लेकिन अभी कोई हल नहीं निकला है।

सूर्यवंशी एक साल से लटकी

सूर्यवंशी एक साल से लटकी

सूर्यवंशी पिछले साल रिलीज होती। लेकिन कोरोना के चलते रिलीज नहीं हो पाई। अब रोहित शेट्टी ने इसे रिलीज करने के लिए इतना समय लिया है तो वह पूरी तैयारी के साथ ही इसे रिलीज करना चाहते हैं।

सूर्यवंशी में स्टारकास्ट

सूर्यवंशी में स्टारकास्ट

अक्षय कुमार के अपोसिट कैटरीना कैफ नजर आएंगी। वहीं अजय देवगन और रणवीर सिंह भी कैमियो में देखेंगे। फिल्म को रोहित शेट्टी ने बनाया है।

रोहित शेट्टी तो नई फिल्म में बिजी

रोहित शेट्टी तो नई फिल्म में बिजी

रोहित शेट्टी ने अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। ये फिल्म है सर्कस। जिसमें एक बार फिर वह रणवीर सिंह के साथ काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X