सलमान से CLASH नहीं चाहते अक्षय कुमार....अपनी फिल्म उठाई और आगे चले गए!
संजय लीला भंसाली की पद्मावती ने सबकी मुश्किलें एक लाइन से बढ़ा दी हैं। अब एक तरफ जहां, पद्मावती को कोई रिलीज़ की तारीख नहीं मिल रही है वहीं दूसरी तरफ, अब खबर है कि अक्षय कुमार की पैडमैन की रिलीज़ भी आगे खिसक जाएगी।
ये सब होगा सेंसर बोर्ड के 68 दिन के रूल के कारण। दरअसल, सेंसर बोर्ड ने नियम लागू कर दिया है कि हर किसी को 68 दिन पहले अपनी फिल्म देनी होगी।
Recommended Video


लेकिन 68 दिन पहले फिल्म देने के लिए, 68 दिन पहले फिल्म तैयार भी तो होनी चाहिए। अक्षय कुमार का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और सूत्रों की मानें तो पैडमैन को भी इस नियम का नुकसान होगा।
68 दिन के रूल के कारण, पैडमैन की नई रिलीज़ डेट क्या होगी अब ये देखना है। गौरतलब है कि इस नियम के अनुसार टाईगर ज़िंदा है भी जनवरी में ही रिलीज़ हो पाएगी।
अब इस नियम के बाद, पैडमैन कब रिलीज़ होती है इसका बस इंतज़ार करिए। हालांकि अभी तक इस बारे में किसी ने कोई औपचारिक घोषणा नहीं की।
लेकिन खबर है कि सेंसर बोर्ड इसमें किसी भी रिहायत के मूड में नहीं है और इस नियम का हर किसी को कड़ाई से पालन करने के आदेश हैं।
जानिए पद्मावती के कारण किन किन फिल्मों की रिलीज़ डेट बदल चुकी है -


Click it and Unblock the Notifications
