#Booked: सलमान - आमिर ईद - दीवाली करते रह गए...अक्षय ने झंडा गाड़ दिया!

अक्षय कुमार ने अपनी बॉक्स ऑफिस प्लानिंग इतने शानदार ढंग से की है कि आप उनके कायल हो जाएंगे। एक तरफ जहां उनकी टॉयलेट एक प्रेम कथा की रिलीज़ डेट बदली है, वहीं उनकी फिल्म पैडमैन भी पोस्टपोन हो चुकी है।

अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस की प्लानिंग इतने शानदार ढंग से करते हैं कि आप उनके कायल हो जाएंगे। पहले तो उन्होंने इस साल 15 अगस्त पर अपनी फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा रिलीज़ कर रहे हैं।

और अब खबर है कि 26 जनवरी 2018 को उनकी फिल्म पैडमैन रिलीज़ हो रही है। यानि कि अक्षय कुमार ने दोनों नेशनल हॉलीडे पर अपना झंडा गाड़ लिया है।

akshay-kumar-s-padman-booked-republic-day-2018-for-release

वहीं सलमान खान - आमिर खान - शाहरूख खान ईद दीवाली और क्रिस्मस पर ही खेलते रह गए। और अक्षय ने दो शानदार छुट्टियों वाले देशभक्ति वीकेंड पर अपना झंडा गाड़ लिया है।

और शायद यही कारण है कि जनता उन्हें देशभक्ति वाले रोल में देख रही है और पसंद भी कर रही है। अब माना जा रहा है कि 2018 की ओपनिंग भी अक्षय पैडमैन से करेंगे।

हालांकि कयास थे कि 2018 की ओपनिंग अक्षय कुमार अपनी फिल्म क्रैक के साथ कर सकते हैं लेकिन अब तय है कि अक्षय कुमार पैडमैन के साथ ही 2018 के बॉक्स ऑफिस का आगाज़ करेंगे।

वहीं 15 अगस्त पहले से ही अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड के लिए बुक है। यानि कि साफ है कि देशभक्ति रिलीज़ पर अक्षय ने अपना झंडा गाड़ लिया है -

Read more about: akshay kumar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X