WHATT: अक्षय कर रहे हैं आमिर की फिल्म का रीमेक और आमिर जुटे अक्षय रीमेक में!

अक्षय कुमार की ओह माय गॉड 8 सालों पहले रिलीज़ हुई थी। और रिलीज़ के 5 - 6 सालों बाद, फिल्म के सीक्वल पर काम शुरू हुआ। लेकिन फिर आई आमिर खान की पीके। जिसकी स्क्रिप्ट ओह माय गॉड पार्ट 2 से बहुत मिलती थी।

और भारी मन से ही सही लेकिन OMG 2 को डिब्बाबंद कर दिया गया। क्योंकि अगर ये फिल्म बनती तो पीके का रीमेक हो जाती।

akshay-kumar-s-oh-my-god-2-is-an-almost-pk-remake

अब वापस OMG 2 बनना शुरू हो गई है और अक्षय कुमार पीके का ही रीमेक करेंगे। गौरतलब है कि OMG 2 की स्क्रिप्ट का केंद्र होगा बाबा राम रहीम सिंह। यानि कि मेसेंजर ऑफ गॉड।

अब ज़रा याद करिए तो पीके पहले ही बाबाओं पर ही केंद्रित थी। ऐसे में अक्षय पीके ही बनाएंगे लेकिन और ढंग से बनाएंगे। ठीक वैसे ही जैसे आमिर खान और ढंग से रूस्मत बनाने वाले हैं।

जी हां, अगर आपको नहीं पता तो आमिर खान भी रूस्तम पर एक कहानी बना रहे थे आमिर खान इस फिल्म को लेकर इतना उत्साहित थे कि अपनी रिसर्च पूरी करवा चुके थे। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे थे राम माधवानी।

इतना ही नहीं, फिल्म की टीम लंदन जाकर सिल्विया यानि कि मिसेज़ नानावटी से मिल भी चुकी थी। रूस्तम देखने के बाद आमिर निराश हो गए। क्योंकि फिल्म नानावटी केस से काफी या फिर यूं कहे कोसों दूर थी। उनकी स्क्रिप्ट निश्चित रूप से बेहतर थी।

बहरहाल, पीके और OMG में भी तगड़ा कनेक्शन था। देखिए यहां -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X