#GoGoaGone: अक्षय कुमार की एक नहीं तीन फिल्में हो गईं लापता!
हाल ही में खबर थी कि अक्षय कुमार की अगली फिल्म की तारीख भी तय हो गई है। वो उमंग कुमार के साथ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर कर रहे थे जहां वो पांच किरदार निभाते दिखने वाले थे। फिल्म का नाम था फाइव।
तय हो चुका था कि फिल्म 26 जनवरी 2018 को रिलीज़ होगी। अब अक्षय कुमार ने खुद ही साफ कर दिया है कि वो फाइव नहीं करेंगे और इसका कारण है डेट का अभाव।

जी हां, यूं तो अक्षय कुमार एक ही साल में 4 फिल्में कर लेते हैं और एक ही फिल्म की शूटिंग भी 60 - 70 दिन में खत्म कर लेते हैं लेकिन फाइव के लिए उनके पास बिल्कुल डेट नहीं निकल पा रही है।
[#SCORE: अक्षय, ऋतिक, सलमान, अजय, आमिर...किसके पास क्या है!]
लेकिन ऐसा केवल उमंग कुमार की फिल्म के साथ नहीं है, अक्षय कुमार की कई ऐसी फिल्में हैं जिनके बारे में चर्चा काफी समय से है लेकिन एक एक करके ये सारे प्रोजेक्ट लटकते जा रहे हैं।
अब ऐसे में उन प्रोजेक्ट्स पर भी तलवार लटक हो रही है जिनके बारे में सबका मानना था कि वो जल्द ही शुरू हो जाएंगे। इसमें सबसे ऊपर थी हाउसफुल 4 क्योंकि साजिद खान के लौटने के बाद फिल्म पर तेज़ी से काम चल रहा था। लेकन फिलहाल अक्षय कुमार Booked हैं और उनके पास डेट नहीं है।
अगर फिल्मों की बात करें तो वो टॉयलेट एक प्रेम कथा और जॉली एलएलबी 2 शूट कर रहे हैं और इसके बाद वो क्रैक शूट करेंगे जिसके बाद प्रियदर्शन की रोहित शेट्टी वाली फिल्म की बारी आएगी।
[फिल्म तो ज़रूर बनेगी पर अक्षय नहीं...शाहरूख या आमिर के साथ"]
कुल मिलाकर अक्षय कुमार के कई प्रोजेक्ट्स लटक चुके हैं -
इक्का रीमेक
माना जा रहा है कि कत्थी रीमेक के लिए हर कोई तैयार है सिवाय अक्षय कुमार के। वो ए आर मुरूगादोस को डेट नहीं दे रहे हैं। हालांकि वो ऐसा क्यों कर रहे हैं, इसका कारण कोई नहीं जानता।
नाम शबाना
बेबी के इसी सीक्वल का अक्षय से केवल इतना ही लेना है कि अक्षय इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। पूरी कहानी तापसी पन्नू पर है और अभी तक ये भी तय नहीं है कि अक्षय इसमें कैमियो करेंगे भी या नहीं।
नमस्ते इंग्लैंड
फिल्म को लेकर सब कुछ फाइनल माना जा रहा था। फिल्म की स्टोरीलाइन भी तय थी कि इस बार कैटरीना कैफ की जगह अक्षय होंगे यानि कि वो बहकेंगे और उनकी बीवी उन्हें दूसरी औरत से जीत कर लाएगी। फिलहाल फिल्म पर कोई काम नहीं चल रहा।
[#Khiladi: भूल जाइए 100, 200 करोड़...अक्षय कुमार ने खोला 3000 करोड़ क्लब]
श्रीराम राघवन
ये भी एक सायकोलॉजिकल थ्रिलर थी जहां अक्षय कुमार के साथ आलिया भट्ट दिखाई देने वाली थीं। फिल्म की कहानी एक 18 साल की लड़की की है जो एक 40 साल के हत्यारे के प्रेम में पड़ जाती है।
हेरा फेरी 3
फिल्म पूरी तरह से सीक्वल होने वाली थी और कहा गया कि वहीं से शुरू होगी जहां पर फिर हेरा फेरी खत्म हुई थी। यानि कि राजू पिस्तौल लेकर भागता है और अब बाबू भईया और श्याम उसे ढूंढेंगे। लेकिन फिर फिल्म भी खो गई।
थेरी
गौरतलब है कि अक्षय कुमार काफी समय से थेरी रीमेक करना चाह रहे हैं और उनकी टीम इस फिल्म के रीमेक राइट्स भी हासिल करने में जुटी है। फिल्म साउथ सुपरस्टार विजय की है। लेकिन फिलहाल फिल्म पर कोई अपडेट नहीं है।
ओह माय गॉड 2
ओह माय गॉड एक ज़बर्दस्त फिल्म थी और काफी समय से अक्षय कुमार परेश रावल की धमाकेदार जोड़ी इस फिल्म के सीक्वल से वापसी करने की तैयारी में है।
हॉलीडे 2
जल्दी ही ए आर मुरूगदोस इस हॉलीडे सीक्वल पर काम शुरू करने वाले हैं। और कहानी का प्लॉट वहीं रहेगा, एक सोल्जर जो छुट्टी पर घर आएग लेकिन छुट्टी पर रह नहीं पाएगा।
आवारा पागल दीवाना 2
इस फिल्म के सीक्वल के लिए अक्षय कुमार ने अच्छी खासी फीस ली है लेकिन अब सीक्वल ट्रैक पर आ चुका है।
वेलकम 3
अफवाहों की मानें तो इस फिल्म में अक्षय कुमार जॉन अब्राहम और कैटरीना कैफ के साथ धमाकेदार वापसी करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











