शाहरूख की फैन से 'INSPIRED' अक्षय कुमार खिलाड़ी सीरीज़ की अगली फिल्म
अक्षय कुमार की अगली फिल्म के बारे में तो हमने आपको बता ही दिया। खिलाड़ी सीरीज़ की इस अगली फिल्म का नाम है ये कैसा खिलाड़ी। और इस बार खिलाड़ी सीरीज़ की इस अगली फिल्म के हीरो हैं दीपक डोबरियाल।
अब आप सोचेंगे कि अक्षय की फिल्म में अक्षय नहीं! दरअसल, अक्षय कुमार की ये फिल्म शाहरूख खान की फैन से काफी ज़्यादा इंस्पायर्ड है। यानि कि दीपक डोबरियाल बने हैं अक्षय कुमार के सबसे बड़े फैन।
[CONFIRM: अक्षय कुमार की ये 100 करोड़ फिल्म का धमाकेदार सीक्वल]
ये कैसा खिलाड़ी की शूटिंग आगरा में जल्द ही शुरू होगी और इस फिल्म में अक्षय कुमार एक कैमियो भी करने वाले हैं। दीपक डोबरियाल यानि बॉलीवुड के पप्पीजी, फिल्म में अक्षय कुमार को कॉपी करने की पूरी तैयारी कर रहे हैं।
फिल्म में वो अक्षय की तरह कॉमेडी और स्टंट भी करने वाले हैं। गौरतलब है कि अक्षय कुमार को बॉलीवुड में अगर किसी ने बनाया है तो वो है खिलाड़ी सीरीज़ की फिल्में। हिट हो या फ्लॉप, एवरेज या ब्लॉकबस्टर, इन खिलाड़ी फिल्मों ने अक्षय कुमार को एक नई पहचान दे दी।
जानिए और किन फिल्मों ने उठाया स्टारडम का फायदा -


Click it and Unblock the Notifications