DHAMAKA: अक्षय कुमार का 2017 कॉमेडी कोटा भी फुल!
[बॉलीवुड समाचार] अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी की अगली फिल्म की डीटेल्स आ चुकी हैं और ये फिल्म होगी एक धुंआधार कॉमेडी। फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे रोहित शेट्टी और डायरेक्ट करेंगे प्रियदर्शन।
यानि कि प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की हिट जोड़ी वापस आ रही है। इसके पहले अक्षय कुमार और प्रियदर्शन दे दना दन, हेरा फेरी, खट्टा मीठा, भूल भुलैया और गरम मसाला जैसी फिल्मों में काम कर चुक हैं।
फिल्म टिपिकल प्रियदर्शन कॉमेडी होगी और इसे रोहित शेट्टी का पूरा सपोर्ट मिलेगा। प्रियदर्शन काफी समय बाद हिंदी फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। ये फिल्म जुलाई से फ्लोर पर जाएगी और अगले साल रिलीज़ होगी।
यानि कि 2017 में अक्षय कुमार का कॉमेडी कोटा पूरा हो चुका है। जिन्होंने नोटिस नहीं किया उन्हें बता दें कि वो साल में चार फिल्में कर रहे हैं और चारों का फ्लेवर अलग है।
2015 में बेबी, गब्बर इज़ बैक, सिंह इज़ ब्लिंग और ब्रदर्स की। वहीं 2016 में एयरलिफ्ट, हाउसफुल 3, एंथीरन 2, रूस्तम और नमस्ते इंग्लैंड होगी।
जानिए क्यों अक्षय हैं हर फ्लेवर में सुपरहिट -


Click it and Unblock the Notifications